back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एम्स डायरेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोला

भोपाल, 16 जुलाई (आईएएनएस)। हमेशा सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डायरेक्टर डॉ सरमन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने तो डायरेक्टर से इस्तीफा तक देने की मांग कर डाली है। सांसद प्रज्ञा ठाकुर और एम्स के डायरेक्टर डॉ सरमन सिंह के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है । दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ बयान बाजी करने में पीछे नहीं है। प्रज्ञा ठाकुर का आरोप है की डायरेक्टर ने उनका नाम लेकर डॉक्टरों को धमकाया था, इस बात की जानकारी होने पर उन्होंने डॉ सिंह को नोटिस भेजा, जिस पर उन्होंने क्षमा मांगते हुए जवाब दिया है, जरूरत पड़ेगी तो यह पत्र को भी वो सामने लाएंगी। प्रज्ञा ठाकुर का यहां तक कहना है कि, डायरेक्टर डॉ सिंह को मेरी सलाह है कि शांत रहेगा तो ठीक रहेगा। उन्होंने गलती की है तो उन्हें स्वीकार कर लेना चाहिए और अपने पद से इस्तीफा भी दे देना चाहिए। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया है तो उन्हें इस तरह के बयान नहीं देना चाहिए कि सांसद-विधायक उन्हें नौकर बनाना चाहते है। एम्स में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान क्या हालात रहे, इससे सब कोई वाकिफ है। डायरेक्टर खुद गायब थे और जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठा रहे थे। सांसद ठाकुर के तल्ख तेवर एम्स डायरेक्टर डा सिंह के उस बयान के बाद आए हैं, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि सांसद विधायक मुझे सर्वेंट बनाना चाहते हैं । वे चाहते हैं कि उनकी जी हुजूरी करते रहो और उनका सर्वेंट बन कर काम करूं, बाकी काम न करूं। सांसद ठाकुर का दावा है कि एम्स में भ्रष्टाचार हुआ है, उसके प्रमाण उनके पास है, जिन्हें स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष प्रस्तुत करुंगी। सांसद के आरोपों पर अब एम्स डायरेक्टर डा सिंह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...