नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जबलपुर में कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके तीन बेटों ने 45 वर्षीय पुरुष की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल पुरुष ने उनके पालतु कुत्ते के भौंकने पर विरोध जताया था।
पनागर पुलिस स्टेशन का है मामला
यह घटना पनागर पुलिस स्टेशन के अंदर आता है। पीड़ित व्यक्ति ने कुत्ते के मालिक को अलग ले जाकर वाल्क कराने के लिए कहा था।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
पुलिस अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि पीड़ित रामभरन भूमिया ने सुधा यादव और उनके बेटों से कुत्ते को दूसरे इलाके में ले जाकर वॉल्क कराने के लिए कहा था। इसके बाद मामला और बढ़ गया और भूमिया की पिटाई शुरू हो गई। उन्होंने घांवों का दर्द न सहते हुए दम तोड़ दिया। पीड़ित को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
पनागर थाने के एसआई रवि सिंह परिहार ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं, जबकि दो आरोपियों की तलाश की जारी है।
आरोपी महिला और उसके दो बेटे गिरफ्तार, एक फरार
पुलिस ने सुधा यादव और उसके दो बेटों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक बेटा फरार है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर राम भरन के परिजनों ने बताया कि इस वारदात में राम भरन का भतीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नहीं है इस तरह की पहली घटना
आपको बता दें कि यह कोई पहला मामले नहीं है। इससे पहले आगरा में भी पालतु कुत्ते के भौकने और हमला करने को लेकर 32 वर्षीय कार चालक की मौत हो गई थी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





