back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र : कांग्रेस के पूर्व मंत्री सिंघार पर दर्ज हुआ महिला को सुसाइड के लिए उकसाने का मामला

-मृतका के बेटे ने की एफआईआर वापस लेने की मांग भोपाल, 18 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के पूर्व वन मंत्री और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बंगले पर महिला मित्र सोनिया भारद्वाज की खुदकुशी के मामले में उमंग सिंघार के खिलाफ शाहपुरा थाने में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया है। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक सिंघार के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। अब मामले में मृतका के बेटे का बयान आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। दरअसल मृतका सोनिया भारद्वाज के बेटे आर्यन ने प्रदेश सरकार से पूर्व मंत्री उमंग सिंगार पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की है। उसका कहना है कि ‘हमने अपने बयान में पूर्व मंत्री पर एफआईआर दर्ज करने की बात नहीं की थी। उन्हें परेशान न किया जाए। हम नहीं चाहते कि पूर्व मंत्री पर कोई भी केस दर्ज हो’। इधर पुलिस को दिए बयान में सोनिया के बेटे आर्यन और नौकरों ने माना है कि दोनों के बीच नोंकझोंक होती थी। पुलिस के मुताबिक महिला के पर्स से मिले सुसाइड नोट, नौकरों और सोनिया के बेटे आर्यन के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है। लेकिन अब बेटे आर्यन के इस बयान ने पूरे मामले को उलझा दिया है। सोनिया का अंतिम संस्कार करने के बाद आर्यन ने कहा कि उनकी मां ने ऐसा कदम क्यों उठाया पता नहीं, लेकिन उमंग सिंघार और सोनिया एक दूसरे से शादी करने वाले थे। गौरतलब है कि रविवार को अंबाला निवास सोनिया भारद्वाज ने उमंग सिंघार के शाहपुरा स्थित बंगले के बेडरूम में फांसी लगा ली थी। पूर्व मंत्री के बंगले पर एक खुदकुशी की घटना ने सारे प्रदेश में चर्चाओं और अटकलों को जन्म दिया है। यहां से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोनिया भारद्वाज पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के साथ लिव इन रिलेशन में थी। पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि उनकी शादी कब होने वाली थी। पुलिस अब इसकी जांच कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सिंघार की अनुपस्थिति में सोनिया ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में उसने इशारों में बात की है, लेकिन किसी को सीधे जिम्मेदार क्यों नहीं लिखा। मामला हाई प्रोफाइल और पॉलिटिकल पर्सन से जुड़ा है तो फिलहाल पुलिस भी हर एंगल की तस्दीक करने में जुटी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या विधायक सिंघार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं? हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय/रामानुज

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵