back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश में 18-44 आयु वर्ग के एक करोड़ से अधिक लोगों ने लगवाया टीका

– तीसरे चरण के तहत 18-44 साल के लोग भी लगवा रहे हैं टीका नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। देश में टीकाकरण कार्यक्रम के तीसरे चरण के तहत 18-44 आयुवर्ग के एक करोड़ से अधिक लोगों ने टीका लगवा लिया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 मई तक इस आयुवर्ग में एक करोड़ छह लाख 21 हजार 235 लोगों ने टीका लगवा लिया है। इसी के साथ देश में अबतक कुल 19.60 करोड़ टीके की डोज दी जा चुकी हैं। इसमें स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर, 60 साल से ऊपर के लोग, 45-59 साल के लोग और 18-44 साल के लोग शामिल हैं। दस राज्यों में टीके की 66.30 प्रतिशत डोज दी गईं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र(10.59 प्रतिशत), उत्तर प्रदेश(8.29 प्रतिशत), राजस्थान(8.18 प्रतिशत), गुजरात (7.91 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (6.70 प्रतिशत) समेत दस राज्यों में अब तक 66.30 प्रतिशत डोज दी जा चुकी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...