back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

12-14 आयु वर्ग में 60 फीसदी से अधिक किशोरों को लगा कोविड का पहला टीका

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में 12 से 14 वर्ष आयु के 60 प्रतिशत से अधिक किशोरों को कोविड के टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से शनिवार तक 2.86 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। इस आयु वर्ग के किशोरों को अब तक कुल 65,99,218 टीकों की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इस अवसर पर किशोरों को बधाई देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया : 12 से 14 आयु वर्ग के 60 प्रतिशत से अधिक युवाओं ने कोविड वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त की है। मेरे सभी किशोर मित्रों को बधाई, जिन्होंने टीका लगवाया है। हमें आप पर गर्व है। आइए, इस गति को जारी रखें! 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 मार्च को शुरू किया गया था। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए एहतियाती खुराक दिया जाना भी 10 अप्रैल से शुरू हुआ। शनिवार सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 15-18 वर्ष के आयु वर्ग में टीके की 5,84,25,991 पहली खुराक और 4,22,40,428 दूसरी खुराक दी जा चुकी है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵