back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोदी ने लोगों को दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, शक्ति, साहस और संयम के प्रतीक भगवान हनुमान की जयंती पर देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। भगवान हनुमान के आशीर्वाद से, सभी का जीवन हमेशा शक्ति, बुद्धि और ज्ञान से भरा रहे। एक अन्य ट्वीट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज, हम हनुमान जयंती के विशेष अवसर को मना रहे हैं। मोरबी में, सुबह 11 बजे, हनुमान जी की 108 फीट की प्रतिमा का उद्घाटन किया जाएगा। मैं एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हनुमानजी4धाम परियोजना के तहत देश भर में चार दिशाओं में स्थापित की जा रही चार मूर्तियों में से यह दूसरी प्रतिमा है। इसे पश्चिम में मोरबी में परम पूज्य बापू केशवानंद जी के आश्रम में स्थापित किया गया है। –आईएएनएस एसकेके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का पर्व अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।इस दिन भगवान...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵