back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आजादी के गुमनाम नायकों को मोदी सरकार दे रही है सम्मान : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि आजादी के 75 वर्षों तक देश की आजादी को कुछ गिने-चुने लोगों तक ही सीमित कर दिया गया था और उन्हें ही बार-बार देश को आजाद कराने का श्रेय दिया जा रहा था, लेकिन मोदी सरकार पहली बार देश की आजादी के गुमनाम नायकों का सम्मान कर रही है और उनके बलिदान के बारे में देशवासियों को जागरूक भी कर रही है। आजादी के 75 वें वर्ष को लेकर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत देश भर में 18 अप्रैल 2022 तक किए गए 25 हजार कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम 15 अगस्त 2023 तक जारी रहेंगे। नदी उत्सव, स्वच्छाग्रह कार्यक्रम, योग दिवस, बाइक रैली, फिट इंडिया कार्यक्रम, रंगोली-निबंध-कविता प्रतियोगिता, देश भर में कई महापुरुषों की याद में गैलरी, पुस्तक का विमोचन, मूर्तियों का अनावरण और संग्रहालयों का उद्धाटन जैसे कार्यक्रमों को गिनाते हुए अनुराग ठाकुर ने बताया कि डिजिटल ज्योत के जरिए लाखों लोगों ने आजादी के गुमनाम नायकों को सम्मान देने का काम किया हैं। हाल ही में देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को सम्मानित करने और भावी पीढ़ियों को उनके बारे में बताने के लिए प्रधानमंत्री संग्रहालय का भी उद्घाटन किया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य के भारत के बारे में अपनी-अपनी सोच बताते हुए एक करोड़ से अधिक बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजा है। सामाजिक न्याय पखवाड़े के समापन दिवस पर पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा आजादी के 75 वर्ष पर भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है, जिसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को गुजरात के साबरमती से की थी। उन्होंने कहा कि यह अमृत काल देश के गुमनाम नायकों को सम्मान देने, लोगों और संस्कृति के गौरवशाली इतिहास को मनाने की मोदी सरकार की एक अनूठी पहल है। आपको बता दें कि, भाजपा के 42वें स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2022 से भाजपा देश भर में सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है, जिसका समापन 20 अप्रैल को हुआ है। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...