back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Modi Cabinet List: मोदी सरकार 3.O में कुल 72 मंत्रियों ने ली शपथ, तीसरी बार पीएम बने मोदी; यहां देखें लिस्ट

PM Modi New Cabinet: देश में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ने लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बना ली। कल रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गठबंधन सरकार के 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में हुए आम चुनाव के बाद 18वीं लोकसभा का गठन हो गया है। देश में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बना ली है। कल रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गठबंधन सरकार के 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस बार मोदी मंत्रिमंडल में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

मोदी कैबिनेट में 72 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली

मोदी सरकार 3.O में इस बार एनडीए के 9 दलों के 11 सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। पिछले दो कार्यकालों में पूर्ण बहुमत की सरकार का नेतृत्व करने वाले मोदी इस बार गठबंधन सरकार की अगुवाई कर रहे हैं। इस भी मोदी मंत्रिमंडल में पूर्ववर्ती सरकार में शामिल रहे सीनियर नेताओं के अनुभवों पर भरोसा जताया गया है। मोदी 3.O के शपथ ग्रहण में अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, एस जयसंकर, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे सीनियर नेताओं के साथ शिवराज सिंह चौहान, सी आर पाटिल जैसे नए चेहरों को कैबिनेट मंत्रियों में शामिल किया गया है। इस पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच साल बाद कैबिनेट में लौटे हैं, जबकि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मोदी कैबिनेट में नए चेहरों के चौर पर जगह बनाई हैं। इस बार मोदी के साथ कैबिनेट में कुल 72 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

मोदी कैबिनेट में इनको मिली जगह-

1- राजनाथ सिंह, BJP, UP

2- अमित शाह, BJP, गुजरात

3- नितिन गडकरी, BJP, महाराष्ट्र

4- जेपी नड्डा, BJP, हिमाचल प्रदेश

5- निर्मला सीतारमण, BJP, कर्नाटक

6- एस जयशंकर, BJP, गुजरात

7- शिवराज सिंह चौहान, BJP, मध्य प्रदेश

8- पीयूष गोयल, BJP, महाराष्ट्र

9- धर्मेंद्र प्रधान, BJP, ओडिशा

10- एचडी कुमारस्वामी, JDS, कर्नाटक

11- मनोहर लाल खट्टर, BJP, हरियाणा

12- जीतन राम मांझी, HAM, बिहार

13- ललन सिंह, JDU, बिहार

14- सर्बानंद सोनेवाल, BJP, असम

15- डॉ वीरेंद्र कुमार, BJP, असम

16- राममोहन नायडू, TDP, आंध्र प्रदेश

17- प्रह्लाद जोशी, BJP, कर्नाटक

18- जुएल उरांव, BJP, ओडिशा

19- गिरिराज सिंह, BJP, बिहार

20- अश्विनी वैष्णव, BJP ओडिशा

21- ज्योतिरादित्य सिंधिया, BJP, मध्य प्रदेश

22- भूपेंद्र यादव, BJP, राजस्थान

23- गजेंद्र सिंह शेखावत, BJP, राजस्थान

24- अन्नपूर्णा देवी, BJP, झारखंड

25- किरेन रिजिजू, BJP, अरुणाचल प्रदेश

26- हरदीप सिंह पुरी, BJP, यूपी

27- डॉ. मनसुख मांडविया,, BJP, गुजरात

28- जी किशन रेड्डी, BJP, तेलंगाना

29- चिराग पासवान, एलजेपी आरवी, बिहार

30- सीआर पाटिल, BJP, गुजरात

31- राव इंद्रजीत सिंह, BJP, हरियाणा

32- जितेंद्र सिंह, BJP, जम्मू

33- अर्जुन राम मेघवाल,BJP, राजस्थान

34- प्रतापराव जाधव, शिवसेना, महाराष्ट्र

35- जयंत चौधरी, RLD, यूपी

36- जितिन प्रसाद, BJP, यूपी

37- श्रीपद यशो नाइक, BJP, गोवा

38- पंकज चौधरी, BJP, यूपी

39- नित्यानंद राय, BJP, बिहार

40- अनुप्रिया पटेल, BJP, उत्तर प्रदेश

41- वी सोमन्ना, BJP, कर्नाटक

41- डॉ चंद्रशेखर पेम्मासानी, TDP, आंध्र प्रदेश

43- एसपी सिंह बघेल, BJP, उत्तर प्रदेश

44- शोभा करांदलाजे, BJP, कर्नाटक

45- कीर्तिवर्धन सिंह, BJP, उत्तर प्रदेश

46- बनवारी लाल वर्मा, BJP, उत्तर प्रदेश

47- शांतनु ठाकुर, BJP, पश्चिम बंगाल

48- सुरेश गोपी, BJP, केरल

49- एल मुरुगन, BJP, तमिलनाडु

50- अजय टम्टा, BJP,उत्तराखंड

51- बंडी संजय कुमार, BJP, तेलंगाना

52- कमलेश पासवान, BJP, उत्तर प्रदेश

53- भागीरथ चौधरी, BJP, राजस्थान

54- सतीश चंद्र दुबे, BJP, बिहार

55- संजय सेठ, BJP, झारखंड

56- रवनीत सिंह बिट्टू, BJP, पंजाब

57- दुर्गा दास (डी डी) उइके, BJP, मध्य प्रदेश

58- रक्षा निखिल खडसे, BJP, महाराष्ट्र

59- सुकांता मजूमदार, BJP, पश्चिम बंगाल

60- सावित्री ठाकुर, BJP, मध्य प्रदेश

61- तोखन साहू, BJP, छत्तीसगढ़

62- राजभूषण चौधरी, BJP बिहार

63- भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, BJP, आंध्र प्रदेश

64- हर्ष मल्होत्रा, BJP, दिल्ली

65- नीमूबेन बंभानिया, BJP, गुजरात

66- मुरलीधर मोहोल, BJP, महाराष्ट्र

67- जॉर्ज कुरियन, BJP, केरल

68- पबित्रा मार्गेरिटा, BJP, असम

69- कृष्णपाल गुर्जर, BJP, हरियाणा

70- रामदास अठावले, आरपीआई (ए), महाराष्ट्र

71- रामनाथ ठाकुर, JDU, बिहार

पहली बार गठबंधन सरकार की अगुवाई कर रहे मोदी

गौरतलब है कि नरेंद्र मेदी ने साल 2014 में पहली बार देश के प्रधामंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उसके वो दूसरी बार 2029 में एक बार फिर देश के पीएम बने। यह नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरा कार्यकाल है। लोकिन पिछले दो कार्यकालों में मोदी ने पूर्ण बहुमत की सरकार का नेतृत्व किया था, इस बार वो गठबंधन सरकार की अगुवाई कर रहे हैं। और उनके सामने देश की जनता ने पहली बार एक मजबूत विपक्ष को अपना मत दिया है। इस बार लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने एनडीए को बहुमत दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन को कुल 293 सीटों पर जीत मिली है। लेकिन 240 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी तो बनी हुई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...