back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी हलचल, इन मुद्दों…

Raj Thakeray: राजनीतिक विश्लेषक दावा कर रहे हैं कि MNS के मुखिया राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से यह मुलाकात विधानसभा में होने वाले चुनावों में सीट की मांग को लेकर की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में तीन महीने के बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। सभी दल अपनी अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं 3 अगस्त 2024 को तेज बारिश में ही MNS के मुखिया राज ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंच गए। जिसको लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गयी है। सभी राजनीतिक पार्टियां MNS के मुखिया राज ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मुलाकात को राज्य में होने वाले विधानसभा के चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं।

कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की

राजनीतिक विश्लेषक दावा कर रहे हैं कि MNS के मुखिया राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से यह मुलाकात विधानसभा में होने वाले चुनावों में सीट की मांग को लेकर की है। बताना चाहेंगे कि इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी जरुर सामने आई है कि MNS के मुखिया राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री आवास में एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। दोनों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की है, जिसमे बीडीडी चॉल का पुनर्विकास, पुलिस हाउसिंग कॉलोनी का पुनर्विकास और अन्य आवासीय परियोजनाएं शामिल हैं। यह सब जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा की गई है।

दोनों की मुलाकात के अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं

लेकिन जो भी हो दोनों बड़े नेताओं की इस मुलाकात नेमहाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा के चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में बड़ी चर्चा छेड़ दी है। हर कोई इस बारें में ही बात कर रहा है। वहीं विपक्षी दलों में इस मुलाकात को लेकर काफी चिंता बनी हुई है। अगर MNS महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को शिवसेना के साथ मिलकर लडती है तो दोनों दल विपक्षी दलों की सीट पर सेंधमारी कर सकती है। इसी को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में दोनों की मुलाकात के अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं।अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा को लेकर सस्पेंस बरकरार, शिवसेना UBT की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं– ‘मैं उसे लेकर कोई…’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। 7 सीटों पर होने वाले चुनाव के बीच सबसे ज्यादा...
spot_img

Latest Stories

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...