back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में विधायक फंड पर चली कैंची, रेखा गुप्ता सरकार ने 15 करोड़ से घटाकर 5 करोड़ किया LAD फंड

दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद रेखा गुप्ता सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने विधायकों को मिलने वाले LAD फंड को 15 करोड़ रुपये से घटाकर अब सिर्फ 5 करोड़ रुपये प्रति वर्ष कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद रेखा गुप्ता सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने विधायकों को मिलने वाले लोकल एरिया डेवलपमेंट (LAD) फंड को 15 करोड़ रुपये से घटाकर अब सिर्फ 5 करोड़ रुपये प्रति वर्ष कर दिया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने इसी फंड को चुनाव से कुछ महीने पहले 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये किया था।

शहरी विकास विभाग ने जारी किया आदेश

दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग की ओर से इस कटौती का आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसमें बताया गया है कि 2 मई 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया था, जिसका अनुपालन अब चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 से होगा।

350 करोड़ का बजट, 70 विधायकों में होगा बंटवारा

भाजपा के एक विधायक ने बताया कि सरकार ने कुल 350 करोड़ रुपये का बजट तय किया है, जिसे दिल्ली के 70 विधायकों में बांटा जाएगा। यानि अब हर विधायक को सिर्फ 5 करोड़ रुपये ही क्षेत्र के विकास के लिए मिलेंगे।

AAP सरकार में हुआ था लगातार इजाफा

पिछले कुछ वर्षों में AAP सरकार ने इस फंड में लगातार बढ़ोतरी की थी: 2021-22 और 2022-23: 4 करोड़ रुपये 2023-24: 7 करोड़ रुपये 2024-25 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये किया था, लेकिन अब BJP की नई सरकार ने इस फंड को सीधा 5 करोड़ रुपये पर ला दिया है। फंड रहेगा ‘अनटाइड’, विधायक मरम्मत और विकास दोनों में कर सकेंगे इस्तेमाल

सरकार ने साफ किया है कि यह “अनटाइड फंड” होगा इसका मतलब है कि विधायक इस फंड का इस्तेमाल किसी भी पूंजीगत कार्य, जैसे सड़क निर्माण, सीवर, स्ट्रीट लाइट आदि के अलावा, सार्वजनिक संपत्तियों की मरम्मत और रखरखाव पर भी कर सकेंगे, वह भी बिना किसी सीमा के।

राजनीतिक बहस के आसार

इस कटौती के फैसले के बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल मच सकती है। जहां भाजपा इसे बजट अनुशासन और फंड के विवेकपूर्ण उपयोग का फैसला बता रही है, वहीं विपक्ष इसे विकास कार्यों में बाधा बता सकता है। LAD फंड में यह कटौती सीधे तौर पर जन प्रतिनिधियों की स्थानीय विकास योजनाओं को प्रभावित कर सकती है। अब देखना होगा कि इसका राजनीतिक और प्रशासनिक असर क्या पड़ता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आ गई तारीख! चालान निपटाने का सुनहरा मौका: जानिए दिल्ली में कब, कहां और किस दिन लगेगी नेशनल लोक अदालत और कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आपके वाहन पर ट्रैफिक चालान लंबित हैं और आप कोर्ट के चक्कर लगाने से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵