back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mirzapur Train Accident: मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 4 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। यहां कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार 5 नवंबर की सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। यहां कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आए थे यात्री

जानकारी के मुताबिक, सभी यात्री कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नान के लिए आए थे। वे चोपन-चुनार पैसेंजर ट्रेन से चुनार स्टेशन पहुंचे थे। लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से कई लोग गलत दिशा में उतरकर रेलवे ट्रैक पार करने लगे, तभी सामने से तेज रफ्तार कालका-हावड़ा एक्सप्रेस आ गई और ये लोग उसकी चपेट में आ गए।

प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर हुआ हादसा

यह दर्दनाक घटना चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई यात्रियों के शरीर के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर लंबी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे के बाद पुलिस, आरपीएफ, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को चुनार और मिर्जापुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने कुछ की हालत गंभीर बताई है।

CM योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता दी जाए और पीड़ित परिवारों को तत्काल मदद पहुंचाई जाए। सीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। रेलवे ने बयान जारी कर बताया कि यह Man Run Over (MRO) का मामला है। यात्रियों ने ट्रेन से गलत दिशा में उतरकर ट्रैक पार करने की कोशिश की, उसी दौरान यह दुर्घटना हुई। रेलवे ने फिलहाल चार लोगों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही यात्रियों से अपील की है कि भीड़भाड़ के समय प्लेटफॉर्म पार करने या गलत दिशा से उतरने की कोशिश न करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

मिर्जापुर धर्मांतरण केस: मोबाइल फोल्डर से खुला रैकेट, बुर्का और निकाह के बहाने अमीर महिलाओं को बनाया टारगेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। मिर्जापुर धर्मांतरण मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बीच नई जानकारी सामने आई है कि इस...
spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...