नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद आम लोगों पर महंगाई की मार बढ़ती जा रही है। कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बाद दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। नंदिनी मिल्क ने कीमतों में 2 रुपए का इजाफा किया है। इसी महीने की शुरुआत मेअमूल ने दूध की कीमतों में प्रति किलो दो रुपए की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद मदर डेयर ने भी कीमतों में इजाफा किया था।ीं
आज से ही नई कीमतें लागू
कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (Karnataka Milk Federation) ने मंगलवार को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। नए दाम आज से लागू हो चुके हैं। वैसे, बढ़ी कीमतें लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को प्रति पैक पर 50 ग्राम अतिरिक्त दूध मिलेगा। मतलब 500 मिलीलीटर दूध के पैकेट की जगह 550 मिलीलीटर वाले पैकेट आएंगे। एक लीटर वाले पैकेट के बदले 1.05 लीटर वाले पैकेट आएंगे। बता दें, प्रदेश में दूध की कीमतें आखिरी बार बीते साल जुलाई में बढ़ाई गई थीं।
ये हैं नई कीमतें
नंदिनी का टोंड दूध 500 मिलीलीटर (अब 550 मिमी) वाला 22 रुपए की जगह 24 रुपए में मिलेगा। 1000 मिलीलीटर के लिए 42 रुपए की जगह 44 रुपए चुकाने होंगे। ऐसे ही 500 मिलीलीटर के लिए 23 रुपए वाले शुभम दूध की कीमत अब 550 मिलीलीटर के पैकेट के लिए 25 रुपए और 1050 मिलीलीटर की कीमत 50 रुपए हो गई है।
इन उत्पादों के मूल्य में वृद्धि
नंदिनी द्वारा उत्पादित सभी पैकेटों पर मूल्य वृद्धि का असर पड़ेगा। इनमें टोंड दूध, डबल टोंड दूध, होमोजिनाइज्ड टोंड दूध, होमोजिनाइज्ड गाय का दूध, विशेष दूध, शुभम् दूध, समृद्धि दूध, होमोजिनाइज्ड शुभम् दूध, संतुष्टि दूध, शुभम् गोल्ड दूध आदि शामिल हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




