तिरुवनंतपुरम, 2 मई (आईएएनएस)। केरल में रविवार सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई और शुरूआती दौर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मेट्रोमैन ई. श्रीधरन पलक्कड विधानसभा क्षेत्र में 2,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। श्रीधरन डाक वोटों में बढ़त बनाने और फिर ईवीएम के खुलने के बाद भी बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहे। पलक्कड़ से आने वाली रिपोर्ट के अनुसार, श्रीधरन अपने दो प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं। एग्जिट पोल ने कांग्रेस प्रत्याशी शफी पराम्बिल,श्रीधरन और वाम दल के उम्मीदवार के बीच बहुत करीबी लड़ाई की भविष्यवाणी की थी। 2016 के विधानसभा चुनावों में, जब पराम्बिल जीते थे, तब भाजपा के तत्कालीन उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे थे। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम




