back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दहल उठा हरियाणा का पानीपत! मानसिक रूप से परेशान महिला से ट्रेन के डिब्बे में गैंगरेप, SIT जांच में जुटी

हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन से एक मानसिक रूप से परेशान महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन से एक मानसिक रूप से परेशान महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि चार लोगों ने ट्रेन के एक खाली डिब्बे में उसके साथ गैंगरेप किया। भागने की कोशिश में वह केमिकल पर फिसलकर रेल ट्रैक पर गिर गई, जिससे उसका एक पैर कट गया।

SIT गठित, 20 से अधिक CCTV फुटेज की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी एसपी निकिता गहलोत ने SIT (विशेष जांच टीम) का गठन किया है। टीम की कमान अंबाला डीएसपी राजेश कुमार को दी गई है। एसआईटी ने पानीपत, सोनीपत और गन्नौर रेलवे स्टेशन के 20 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

अब तक फुटेज में नहीं दिखी पीड़िता

महिला के बताए वक्त पर वह अभी तक किसी CCTV में नजर नहीं आई है। SIT को शक है कि या तो कैमरों की एंगलिंग में दिक्कत रही या महिला की मानसिक स्थिति के कारण वक्त और घटनाओं में भ्रम हो सकता है। पीड़िता का इलाज रोहतक PGI के मनोचिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। SIT ने बताया कि जैसे ही महिला की मानसिक स्थिति में सुधार होगा, एक बार फिर से उसका विस्तृत बयान लिया जाएगा, ताकि जांच आगे बढ़ सके।

महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इस केस पर संज्ञान लिया है। उन्होंने पानीपत और सोनीपत जीआरपी से इस पूरी वारदात की कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है। साथ ही किला थाने से यह भी पूछा है कि महिला के गुमशुदा होने की शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई थी।

घटना कैसे हुई: पीड़िता की आपबीती

पीड़िता के अनुसार, वह स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की एक कुर्सी पर बैठी थी, तभी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर मालगोदाम के पास खड़ी खाली ट्रेन में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। फिर वहां 3 और युवक आ गए और सभी ने गैंगरेप किया। भागने के दौरान वह केमिकल पर फिसलकर पटरी पर गिर गई, जिससे ट्रेन की चपेट में आने पर एक पैर कट गया। SIT की टीम ने स्टेशन के खानपान बेचने वाले वेंडरों से भी पूछताछ शुरू की है ताकि घटना की कोई कड़ी मिल सके। मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया है, ताकि दोषियों तक जल्द पहुंचा जा सके। यह मामला बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाला है। पुलिस, रेलवे और महिला आयोग सब मिलकर इस केस की सच्चाई सामने लाने में जुटे हैं। महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए हर कदम सावधानी से उठाया जा रहा है। अब सभी को PGI की रिपोर्ट और दोबारा बयान का इंतजार है, जिससे केस की आगे की दिशा तय होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...