back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्‍यसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा ऐलान, किसे वोट देगी PDP? जानिए रुख

PDP चीफ महबूबा मुफ्ती की पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। महबूबा मुफ्ती ने राज्‍यसभा चुनाव में NC को अपना समर्थन दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्‍मू-कश्‍मीर की चार राज्‍यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख सामने आ चुकी है। पीडीपी ने राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए राज्यसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इसकी पुष्टि की। जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों पर 24 अक्टूबर को चुनाव होंगे।

गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने बताया कि, एनसी के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने उनसे समर्थन मांगा था। उन्होंने कहा, “हम फासिस्ट और कम्यूनल ताकतों को किसी भी कीमत पर रोकना चाहते हैं,” जो उनके समर्थन के पीछे मुख्य वजह है।

PDP ने वोट के लिए रखी ये शर्त

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि PDP ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को वोट शर्तों पर देने का फैसला किया है। शर्त यह है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस उनकी पार्टी के लैंड रेगुलराइजेशन बिल (Land Regularisation Bill) का विधानसभा में समर्थन करे, जिसमें आदिवासियों और होटलों का प्रावधान है। फारूक अब्दुल्ला भी इस पर राजी हो चुके हैं।

लैंड रेगुलराइजेशन का बिल

PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा कि लैंड रेगुलराइजेशन बिल बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि देशभर में बुलडोजर की कार्रवाई हुई है, और यहां भी कई जगहों पर बुलडोजर चले। 2019 के बाद से गरीब लोगों के सिर पर सरकारी लैंड पर घरों को लेकर तलवार लटक रही है, जिसे हटाना आवश्यक है।

PDP का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर की हिफाजत करना- महबूबा मुफ्ती 

महबूबा मुफ्ती ने बताया कि अनुच्छेद 370 का असली मुद्दा जम्मू-कश्मीर की जमीन की सुरक्षा है। गरीबों के मकानों को रेगुलराइज करना जरूरी है। उन्होंने फारूक अब्दुल्ला से बिल पारित कराने को कहा, क्योंकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास बहुमत और स्पीकर है। PDP का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर की हिफाजत है।

डेली वेजेज बिल पर क्‍या बोली महबूबा मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती ने बताया कि दूसरा महत्वपूर्ण बिल डेली वेजर्स (Daily Wagers) से जुड़ा है, जिनमें कई गरीब लोग कम वेतन पर काम करते हैं या सैलरी नहीं पाते। PDP ने इन दोनों बिलों के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस पर भरोसा जताया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...