back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन में मारे गये मेडिकल छात्र का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

हावेरी(कर्नाटक), 21 मार्च (आईएएनएस)। यूक्रेन के खारकीव शहर में रूस की गोलीबारी में मारे गये भारतीय मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगूदर का अंतिम संस्कार सोमवार की सुबह यहां उसके पैतृक गांव चलागेरी में किया गया। नवीन का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को दान में दिया जायेगा। नवीन का अंतिम संस्कार वीरशैव लिंगायत परंपरा के अनुसार हुआ। नवीन के पार्थिव शरीर को दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शन के लिये रखा जायेगा और उसके बाद निजी मेडिकल कॉलेज को दे दिया जायेगा। आसपास के गांवों के लोग इस मौके पर पहुंचे। यूक्रेन से लौटे कई मेडिकल छात्र भी नवीन का आखिरी दर्शन करने के लिये उसके पैतृक गांव पहुंचे। यूक्रेन से सुरक्षित वापस लौटे एक मेडिकल छात्र प्रवीण ने बताया कि वह यूक्रेन के उसी कॉलेज में पढ़ता था, जहां नवीन पढ़ता था। नवीन उसका सीनियर था। प्रवीण ने बताया कि नवीन पढ़ने में बहुत अच्छा था और रैंक होल्डर था। उसने भारत से यूक्रेन जाने वाले बहुत लोगों को वहां रहने में मदद की थी। प्रवीण युद्ध के शुरू होने से पहले नवीन के ही कमरे में था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सुबह तीन बजे ही नवीन का पार्थिव शरीर लेने के लिये पहुंचे थे। नवीन का पार्थिक शरीर दुबई के रास्ते भारत लाया गया है। उनके नवीन के गांव जाने की भी संभावना है। नवीन की मां विजयलक्ष्मी ने बताया कि उनका बेटा बहुत ही मददगार था और वह अपने दोस्तों के लिये ही खाना लाने बाहर गया था, जहां वह मारा गया। अगर वह बंकर में रहता तो जीवित रहता। नवीन के परिजनों ने नवीन का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को दान दे दिया है। गौरतलब है कि गत एक मार्च को नवीन की मौत यूक्रेन में हो गयी थी। सरकार ने नवीन के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने और उसके भाई की मदद करने का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री ने खुद भी नवीन के पिता से बात की थी और उन्हें सांत्वना दी थी। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...