back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती लॉन्च करेंगी बसपा का अभियान

लखनऊ, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय कांशी राम की पुण्यतिथि यानी 9 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश में औपचारिक रूप से अपना चुनाव अभियान शुरू करेगी। मायावती ने पार्टी कार्यकतार्ओं से इस अवसर पर दिवंगत कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करने और बसपा को फिर से सत्ता में लाने का संकल्प लेने को कहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांशीराम की स्मृति में बने स्मारक पर करीब एक लाख कार्यकतार्ओं के श्रद्धांजलि अर्पित की संभावना है और मायावती उन्हें संबोधित करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने पहले ही चुनाव की तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है और उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट भी कर दिया है। मायावती ने पार्टी कार्यकतार्ओं से कहा है कि इस साल कांशीराम की पुण्यतिथि बड़े पैमाने पर मनाएं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, बहनजी (मायावती) ने सभी 75 जिलों के लोगों को 9 अक्टूबर को लखनऊ आने के लिए कहा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि स्मारक के दर्शन के लिए लगभग 1 लाख, लोगों की भीड़ होगी। यह सबसे बड़ी सभा होगी। दो साल में राज्य की राजधानी में हम महामारी के कारण कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं कर सके। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories