back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata Fire: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, अब तक 14 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बड़ा हादसा होने की जानकारी सामने आई है। शहर में मंगलवार रात को एक होटल में अचानक आग लगने गई। इस दुखद घटना में 14 लोगों की मौत हो गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बीती रात एक होटल में अचानक आग लग गई। इस बड़े हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई। यह घटना मध्य कोलकाता के फलपट्टी मछुआ के पास हुई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन आग किस वजह से लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। बचाव कार्य जारी है। 

अब तक 14 लोगों के शव बरामद

कोलकाता पुलिस के अनुसार, कोलकाता शहर के मध्य मंगलवार रात करीब 8:15 बजे रितुराज होटल में अचानक आग लगी। इस दुखद घटना में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। और कई लोगों को बचाया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। बचाव अभियान अभी भी चल रहा है। आग किस कारण से लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद कोलकाता पुलिस ने एक जांच दल का गठन किया है। 

बीजेपी ने कार्रवाई की अपील की

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने राज्य सरकार से प्रभावित लोगों को बचाव का आग्रह किया है। मामले में सरकार से कार्रवाई की भी अपील की है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसके लिए फायर सेफ्टी के नियमों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा, मैं राज्य सरकार से विनम्र अपील करता हूं कि इस दुखद घटना में प्रभावित लोगों को तत्काल बचाया जाएं, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

कांग्रेस ने जताया हादसे पर दुख

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सुभंकर सरकार ने भी इस घटना को लेकर दुख जताया और उन्होंने सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा, यह बहुत बड़ा हादसा है। होटल में अचानक आग लग गई… कई लोग अभी भी बिल्डिंग में फंसे हुए हैं। सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। हादसे के बाद भी कोलकाता कॉर्पोरेशन क्या कर रहा है। उन्होंने हादसे पर सवाल उठाया है, और कॉर्पोरेशन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।

Advertisementspot_img

Also Read:

सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका, कर्मचारियों का 25% बकाया DA देने का आदेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को बड़ा झटका देते हुए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को उनका वैधानिक अधिकार माना...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...