back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरात: बनासकांठा की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 10 मजदूर जिंदा जले, कई मलबे में दबे 

SDM नेहा पांचाल ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसा के धुनवा रोड स्थित फैक्ट्री में बॉयलर फटने के बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ है। ब्लास्ट के बाद स्लैब गिर गया और कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर फंसे रह गए।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। गुजरात के बनासकांठा में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में आज ब्‍लास्‍ट के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में खबर लिखे जाने तक 10 लोगों के मौत की सूचना है। वहीं कई मजदूर फैक्‍ट्री के मलबे में दबे हुए हैं। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास कर रही हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

एसडीएम नेहा पांचाल ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसा के धुनवा रोड स्थित फैक्ट्री में बॉयलर फटने के बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ है। दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास कर रही हैं। इस विस्फोट में 10 मजदूरों की मौत की खबर है जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्‍होंने बताया कि ब्लास्ट के बाद स्लैब गिर गया और कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर फंसे रह गए। फ‍िलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या 

इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की जांच कर रहे हैं। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

बिना लाइसेंस चल रही थी फैक्ट्री 

डीसा विधायक प्रवीण माली ने बताया कि इस पटाखा फैक्ट्री का मालिक खूबचंद सिंधी है। वह दीपक ट्रेडर्स नाम से पटाखा फैक्‍ट्री का संचालन कर रहा था। यहां विस्फोटक लाकर पटाखे बनाते का काम किया जाता था। उनके पास पटाखा बनाने का लाइसेंस नहीं है, उन्हें सिर्फ पटाखा बेचने का लाइसेंस जारी किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

गांधीनगर में टाइफाइड का संकट, दूषित पानी से 152 मरीज भर्ती, बच्चों की मौत ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में दूषित पानी के कारण टाइफाइड के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।...
spot_img

Latest Stories

International Women’s Day 2026: पहली बार कब मनाया गया था महिला दिवस? जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में हर साल...

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...