नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति भवन में शादी होने जा रही है। यह ऐतिहासिक विवाह 12 फरवरी 2025 को सीआरपीएफ अधिकारी पूनम गुप्ता और असिस्टेंट कमांडेंट अवनाश कुमार के बीच होगी। यह आयोजन भारत के लिए खास है क्योंकि अब तक राष्ट्रपति भवन में केवल आधिकारिक कार्यक्रम और राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया जाता रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी खास अनुमति
पूनम गुप्ता राष्ट्रपति भवन में पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) के तौर पर तैनात हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अनुरोध किया था कि उनकी शादी राष्ट्रपति भवन में हो। पूनम की देश सेवा, समर्पण और उनकी उपलब्धियों को देखते हुए राष्ट्रपति ने इस अनोखे अनुरोध को मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति भवन के अंदर स्थित मदर टेरेसा कॉम्प्लेक्स में शादी का आयोजन होगा। इस समारोह में केवल करीबी परिवार के लोग शामिल होंगे। यह पहला मौका होगा जब राष्ट्रपति भवन में इस तरह का निजी आयोजन होगा।
कौन हैं पूनम गुप्ता?
पूनम गुप्ता CRPF की सहायक महिला कमांडो हैं और पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भी नजर आ चुकी हैं। 74वें गणतंत्र दिवस पर उन्होंने महिला दल का नेतृत्व किया था। मूल रूप से मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली पूनम पढ़ाई में भी अव्वल रही हैं। उन्होंने गणित में डिग्री और अंग्रेजी साहित्य में मास्टर डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने बी.एड भी किया है। 2018 में यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा में 81वीं रैंक हासिल कर वे सीआरपीएफ में शामिल हुईं। राष्ट्रपति भवन में पोस्टिंग से पहले वे बिहार के नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात थीं।
कौन हैं दूल्हे अवनाश कुमार?
अवनाश कुमार भी CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट हैं और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। उनकी और पूनम गुप्ता की यह शादी देश में मिसाल बनने जा रही है। इतिहास में दर्ज होगा यह शादी सिर्फ पूनम और अवनाश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। राष्ट्रपति भवन में पहली बार किसी की शादी हो रही है, जो कि देश की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के समर्पण को भी दर्शाता है। राष्ट्रपति भवन में पहली बार किसी की शादी हो रही है, जो कि देश की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के समर्पण को भी दर्शाता है।




