back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rail Alert : जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, आज और कल इन गाड़ियों के यात्रियों को होगी परेशानी

Irctc Updates: दक्षिण पूर्व रेलवे ने 07 जूलाई (रविवार) को रांची और आद्रा डिवीजन में विकास कार्यों की वजह से कई ट्रेनों को रद्द किया है। वहीं, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, तेजस राजधानी, 18310 जम्मू तवी-संबलपु

नई दिल्ली, रफ्तार। रेल यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव हुआ है। 7 जुलाई यानी रविवार को रांची से रवाना होकर धनबाद, आसनसोल, टाटा और पटना जाने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी। दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) ने इसकी जानकारी दी है। दरअसल, रांची और आद्रा रेल डिवीजन में विकास कार्य होने हैं। इस चलते रूटों पर पावर कम ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। 

आज पुरी-नई दिल्ली ट्रेन का बदला रूट

आज पुरी और नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन नंबर 12801-12802 पुरी-नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पुरुलिया-अनारा-भोजूडीह-नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो स्टेशन होकर गुजरेगी। 7 जुलाई को ट्रेन दोनों ओर से बोकारो स्टील सिटी स्टेशन नहीं पहुंचेगी। 6 जुलाई यानी आज नई दिल्ली से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस बोकारो स्टील सिटी-पुरुलिया और टाटानगर रूट पर चलेगी।

कल 14 जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी

7 जुलाई यानी रविवार को रांची से रवाना होने वाली 14 जोड़ी ट्रेनें रद्द की गईं हैं। इनमें 0864-08642 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू पैसेंजर, 13303-13304 धनबाद-रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, 03598-03597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू स्पेशल, 08696-08695 रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर स्पेशल शामिल हैं। ट्रेन नंबर 13319-13320 दुमका-रांची-दुमका एक्सप्रेस, 13504-503 हटिया-बर्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस, 18085-086 खड़गपुर-रांची-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस, 18036-18035 हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस, 18602-18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस, 12365-2366 पटना-रांची-पटना एक्सप्रेस, 8019-8020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम मेमू एक्सप्रेस, 13503-3504 बर्द्धमान-हटिया-बर्धमान मेमू एक्सप्रेस, 13319/13320 दुमका-रांची-दुमका मेमू एक्सप्रेस और 08695/08696 बोकारो स्टील सिटी-रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर स्पेशल भी नहीं चलेंगी।

इन ट्रेनों का बदला रूट

ट्रेन नंबर 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस आज रवाना होगी। यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी-पुरुलिया-टाटानगर रूट पर चलेगी। ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस 5 जुलाई को रवाना हुई थी। यह ट्रेन बरकाकाना-मेसरा-टाटीसिलवाई-रांची रूट पर चली। 7 जुलाई यानी कल ट्रेन नंबर 13351 धनबाद-अलाप्पुझा एक्सप्रेस यात्रा शुरू करेगी। यह ट्रेन चंद्रपुरा-बरकाकाना-मुरी होकर गुजरेगी। ट्रेन नंबर 12818 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस आज रवाना होगी। ट्रेन टोरी-लोहरदगा-रांची के रूट पर दौड़ेगी। 7 जुलाई को ट्रेन नंबर 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल रवाना होकर चंद्रपुरा-बरकाकाना-मुरी रूट पर चलेगी। ट्रेन नंबर आज ट्रेन नंबर 1280-12802 पुरी-नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस खुलकर पुरुलिया-अनारा-भोजूडीह-एनएससीबी गोमो रूट पर चलेगी।

ये ट्रेनें बीच रास्ते से लौटेंगी

7 जुलाई को ट्रेन नंबर 18013-18014 हावड़ा-बोकारो स्टील और सिटी-हावड़ा एक्सप्रेस यात्रा शुरू करेगी। ट्रेन आद्रा से थोड़ी देर पहले यात्रा समाप्त कर देगी।अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए रेल सबसे आसान और किफायती साधन है। रोज लाखों की संख्या में इसका...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵