back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मनमोहन सिंह की तबीयत स्थिर, रुटीन टेस्ट के लिए एम्स पहुंचे

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की तबीयत स्थिर है। मनमोहन सिंह बुधवार शाम 6 बजे दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे। जानकारी के अनुसार एम्स के कार्डियो टावर में डॉक्टर नीतीश नायक की देखरेख में मनमोहन सिंह का चेकअप किया जा रहा है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से इस मसले पर प्रवक्ता प्रणव झा ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के संबंध में कुछ निराधार अफवाहें हैं। उनकी हालत स्थिर है। उनका नियमित चेकअप हो रहा है। हम आवश्यकतानुसार किसी भी अपडेट को साझा करेंगे। हालांकि इससे पहले ये जानकारी निकलकर सामने आई कि पूर्व प्रधानमंत्री को पिछले दो दिन से हल्का बुखार था। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे। गौरतलब है कि इससे पहले 2009 में, मनमोहन सिंह की दिल्ली के एम्स में ही एक कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद डॉक्टर के निर्देशानुसार मनमोहन सिंह सामान्य जांच के लिए अस्पताल जाते रहते हैं। डॉक्टर मनमोहन सिंह बीते अप्रैल में कोरोना संक्रमित भी हो गए थे। इसके बाद उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दौरान दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। इस समय की बात करें तो...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵