back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मांझी की घोषणा : बेटे संतोष कुमार सुमन अगले हम प्रमुख होंगे

पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को यहां अपने बेटे और कैबिनेट मंत्री संतोष कुमार सुमन को अपनी राजनीतिक विरासत सौंपी। उन्होंने कहा, मैंने (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटने और इसे संतोष कुमार सुमन को सौंपने का फैसला किया है। मैं उनके कार्यो को देखने के लिए पार्टी के संरक्षक के रूप में रहूंगा। सुमन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। मांझी ने शनिवार को पटना में एक गरीब चेतना रैली के दौरान आगे कहा : मैंने अपनी उम्र और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। घोषणा के बाद सुमन ने अपने पिता के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। बोचहां विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए मांझी ने कहा, भाजपा ने टिकट बंटवारे के दौरान गलती की। भगवा पार्टी ने अमर पासवान को टिकट देने से इनकार कर दिया और बेबी कुमारी को गलत तरीके से टिकट दे दिया। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵