नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह दिल्ली दौरे पर आए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई जिसके बाद उन्होंने वापस मणिपुर पहुंचते ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
आज ही अमित शाह से मिले थे एन बीरेन सिंह
मणिपुर के मुख्यमंत्री और बीरेन सिंह आज ही दिल्ली दौरे पर आए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई। मुलाकात के बाद जब बीरेन सिंह मणिपुर रवाना हुए तो उनके साथ भाजपा सांसद संबित पात्रा भी थे। मणिपुर पहुंचते ही उन्होंने गवर्नर अजय भल्ला के कार्यालय से मुलाकात का समय मांगा और राज्यपाल भवन जाकर अपना इस्तीफा दे दिया।
विपक्ष ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
यह बात जगजाहिर है कि मणिपुर में मैती और कुकी समुदाय के बीच लंबे समय से हिंसा का दौर चल रहा है। हालत यह हो गए थे कि वहां सीआरपीएफ की तैनाती करनी पड़ी। अब मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने मांग की है कि दोनों समुदाय के लोगों को आमने-सामने बैठ कर परिस्थितियों को सामान्य किया जाए और मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
बीजेपी के विधायक भी इस्तीफे के पक्ष में थे?
मणिपुर में हिंसा पर रोक ना लगा पाने के चलते मणिपुर के भाजपा विधायकों ने बीरेन सिंह की नेतृत्व क्षमता में असंतोष जाहिर किया था। इसके बाद भाजपा विधायकों की चिट्ठी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी जिसमें वह आलाकमान से मुख्यमंत्री के इस्तीफा की मांग कर रहे थे।
कल से मणिपुर विधानसभा का सत्र शुरू होना है
जानकारी के मुताबिक मणिपुर में विपक्ष मुख्यमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में था जिसके चलते मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया है। बता दें कि संभव है कि आज देर रात तक ही कोई विधायक दल का नेता चुना जाए क्योंकि कल से मणिपुर विधानसभा का नया सत्र शुरू हो रहा है।




