back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंडाविया ने स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। एक बयान में कहा गया, 2024 तक इस पद पर रहते हुए वह स्टॉप टीबी पार्टनरशिप सचिवालय, भागीदारों और बड़े पैमाने पर टीबी समुदाय के प्रयासों का नेतृत्व करेंगे। 2022 तक संयुक्त राष्ट्र टीबी लक्ष्यों तक पहुंचने की दिशा में, 2030 तक टीबी को समाप्त करने के प्रयास में यह एक मील का पत्थर साबित होगा। मंडाविया ने कहा, मैं स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड की अध्यक्षता करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं और इस प्रकार 2030 तक दुनियाभर में इस विनाशकारी बीमारी को समाप्त करने के वैश्विक प्रयासों के प्रति प्रतिबद्धता को सुरक्षित रखता हूं। मैं टीबी को समाप्त करने के प्रयासों का नेतृत्व करने में स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड और सचिवालय के साथ काम करने की आशा करता हूं। 2025 तक देश में टीबी को समाप्त करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, उन्होंने अपने पूर्ववर्ती डॉ. हर्षवर्धन का भी आभार व्यक्त किया और उनके मार्गदर्शन में साझेदारी द्वारा की गई पहल की सराहना की। स्टॉप टीबी पार्टनरशिप के कार्यकारी निदेशक, डॉ. लुसिका दितिउ ने टीबी को खत्म करने के लिए भारत के प्रयासों को स्वीकार करते हुए कहा कि नए नेतृत्व का अनुभव और जुनून अगले तीन वर्षो में संगठन को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...