back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में फिर हुआ बड़ा कांड! राजधानी के वेलकम इलाके में शख्स की चाकू से हत्या, मामले में 3 नाबालिग अरेस्‍ट

राजधानी के वेलकम थाना क्षेत्र स्थित जनता कॉलोनी में बीती रात एक युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना देर रात लगभग 11:21 बजे की बताई जा रही है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दर्दनाक तरीके से चाकू गोदकर हत्‍या करने का मामले सामने आया है। राजधानी के वेलकम थाना क्षेत्र स्थित जनता कॉलोनी में बीती रात एक युवक को चाकू मारकर कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना देर रात लगभग 11:21 बजे की बताई जा रही है। 

वारदात के देर रात पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली। चाकू की वारदात की सूचना मिलते से ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि, घायल को पहले ही JPC अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। 

मृतक की पहचान मुस्तकीन (39) निवासी जनता कॉलोनी के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में 3 नाबालिग आरोपियों को अरेस्‍ट किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है।

किस बात को लेकर हुआ था विवाद  

पुलिस जांच ओर पूछताछ में सामने आया कि मृतक मुस्तकीन और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य दूसरे एंगल पर भी जांच कर रही है। इस घटना के संबंध में थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस हर एक बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है। 

मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार

वही, एक अन्‍य मामले में, दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में हुई एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद कई मामलों में मोस्‍अ वांडेट अपराधी को पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर निवासी खेमचंद (35) के रूप में हुई है, जो 12 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार था।

मुख़बिर की सूचना पर दिल्‍ली पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उससे सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने पुलिस दल पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इस बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आ गई तारीख! चालान निपटाने का सुनहरा मौका: जानिए दिल्ली में कब, कहां और किस दिन लगेगी नेशनल लोक अदालत और कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आपके वाहन पर ट्रैफिक चालान लंबित हैं और आप कोर्ट के चक्कर लगाने से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵