back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आदमी ने पालतू कुत्ते के लिए एयर इंडिया बिजनेस क्लास केबिन किया बुक

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। इंसान और कुत्ते की दोस्ती सबसे पुरानी मानी जाती है और कुत्ते को इंसान का सबसे वफादार दोस्त कहा जाता है, जो एक दूसरे को जान से ज्यादा चाहने लगते हैं। दरअसल दोस्ती का एक ऐसा ही खूबसूरत नजारा मुंबई से देखने को आया है। जहां एक यात्री ने अपने पालतू कुत्ते के साथ यात्रा करने के लिए एयर इंडिया की एक फ्लाइट की पूरी बिजनेस क्लास बुक कर ली। बुधवार को मुंबई से चेन्नई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के जे या बिजनेस क्लास को बुक किया गया था ताकि के9 अपने मालिक के साथ पूरी तरह से शानदार और शांति में यात्रा कर सके। एयरबस ए320 विमान में बिजनेस क्लास की 12 सीटें थीं। मुंबई से चेन्नई की दो घंटे की उड़ान में औसतन एक बिजनेस क्लास के टिकट की कीमत 18,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच होती है। वर्तमान में, एयर इंडिया कुछ शर्तों के तहत पालतू जानवरों को अपनी उड़ानों में यात्रा करने की अनुमति देता है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: कल भारी गिरावट के बाद आज बाजार में वापसी, हरे निशान पर खुले Sensex और Nifty एनर्जी स्टॉक्स में मजबूती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...