back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शुभेन्दु का दावा, नंदीग्राम में सभी बुथों पर एजेंट भी नहीं दे सकीं ममता

01/04/2021 कोलकाता, 01 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नंदीग्राम में मतदान को लेकर सुबह से ही सरगर्मी तेज है। यहां से तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार के तौर पर प्रतिद्वंदिता कर रहे शुभेंदु अधिकारी सुबह सुबह मतदान कर पूरे क्षेत्र में मतदान का जायजा लेने निकले हैं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने चुनाव आयोग की तैयारियों पर खुशी जाहिर की और कहा कि केंद्रीय बलों ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त की है। इससे ममता बनर्जी घबरा गई हैं। उन्होंने दावा किया कि बेगम ममता सौ फ़ीसदी मतदान केंद्रों पर अपना पोलिंग एजेंट भी नहीं दे सकी हैं। चुनाव आयोग ने नंदीग्राम की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर 22 कंपनी केंद्रीय बल की तैनाती की है। शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि ममता बनर्जी सौ फीसदी बूथों पर एजेंट नहीं दे पाई हैं। मतदान अच्छा हो रहा हैं। नंदीग्राम में उनके (ममता) लोग नहीं हैं। क्यों एजेंट नहीं दे पाईं हैं, यह बेगम ही बता पाएंगी। उल्लेखनीय है कि शुभेंदु अधिकारी गुरुवार सुबह बाइक पर सवार होकर नंदीग्राम में नंदनायक बड़ो प्राइमरी स्कूल में वोट देने पहुंचे थे। गाडी के बजाये बाइक से आने की वजह बताते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सड़क बहुत ही संकरी है। ऐसे में कार में चलना मुश्किल होता। बताते चले कि शुभेंदु अधिकारी पहले हल्दिया के मतदाता थे, लेकिन वे इस चुनाव में नंदीग्राम के मतदाता बन गए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने वोट देने के बाद मुस्कुराते हुए पत्रकारों को नया वोटर कार्ड दिखाया। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अच्छा वोट हो रहा है। ममता बेगम सौ फीसदी बूथों पर एजेंट नहीं दे पाई है। नंदीग्राम में ममता बनर्जी के लोग नहीं हैं। इस कारण वह एजेंट नहीं दे पाई हैं। उन्होंने कहा कि ममता आंटी को गुंडागर्दी नहीं करनी चाहिए। उन्हें संयम रखना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵