back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल उपचुनाव के लिए ममता ने शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो को चुना

कोलकाता, 13 मार्च (आईएएनएस)। दो पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आगामी पश्चिम बंगाल उपचुनाव लड़ेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी के उम्मीदवार होंगे, और बाबुल सुपियो बल्लीगंज विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार होंगे। टीएमसी प्रमुख ने ट्वीट किया, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हमारे उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा, बाबुल सुप्रियो, पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध गायक, बल्लीगंज से विधानसभा उपचुनाव में हमारे उम्मीदवार होंगे। जय हिंद, जय बांग्ला, जय मां- माटी- मानुष! आसनसोल लोकसभा सीट दो बार के भाजपा सांसद सुप्रियो के पिछले साल भाजपा छोड़ने और तृणमूल में शामिल होने के बाद खाली हो गई थी। बल्लीगंज विधानसभा सीट राज्य मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हुई थी। –आईएएनएस आरएचए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵