नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । देश के कई राज्यों के नेताओं ने हिन्दू-मुस्लिम पर कई बयान दिए जाते है फिर इसे लेकर सूबे की सियासत में बहस छीड जाती है। ऐसा ही मामला पश्चिम बंगाल का भी है। हाल ही पश्चिम बंगाल बीजेपी के ने सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के मुस्लिम विधायकों और सांसदों को लेकर विवादित बयान दिया था। इसे लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी पर मुखर हो गई हैं। विधानसभा में भाषण के दौरान उन्होंने बीजेपी नेताओं की क्लास लगा दी है।
ममता ने क्या कहा?
विधानसभा में भाषण के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता दीदी बीजेपी नेता के बयान पर आक्रमक हो गई। ममता ने सुवेंदु अधिकारी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि, लोकतंत्र हमेशा रहेगा, लेकिन कुर्सी कभी भी जा सकती है। उस कुर्सी की मर्यादा रखिए। आप मुस्लिम विधायकों को बाहर कैसे फेंक सकते हैं? रमजान के पाक महीने में वो (बीजेपी) मुस्लिमों पर निशाना साध रहे हैं। मैं भी हिन्दू हूं और इसके लिए मुझे बीजेपी से सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नहीं है। बीजेपी आर्थिक विकास और मुद्दें की बात करने के बजाय ध्यान भटकाने का काम करती है।
बंगाल भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी के बयान पर पलटवार करती हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हम एक धर्म की विचारधारा के खिलाफ प्रस्ताव लाएंगे। हमारी जिम्मेदारी है कि हम हिन्दुओं की रक्षा कर सकें, यह सिर्फ आपका दायित्व नहीं है। यह इस कुर्सी पर बैठे सभी लोगों की जिम्मेदारी है। अपनी जिम्मेदारी का सही से निर्वहन किया जाना चाहिए।
बता दें कि, बंगाल बीजेपी के फायर ब्रांड नेता सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था, ‘सबसे पहले मैं चुनाव में बिमन बंधोपाध्याय (Speaker) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराऊंगा। उसके बाद जब BJP सत्ता में आएगी तो मैं TMC के सारे मुस्लिम विधायकों और सांसदों को बाहर सड़क पर फिंकवा दूंगा।’




