back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आपस में टकराई पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी, रुट पर परिचालन ठप

मंगलवार तकरीबन शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा सामने आया है। पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आपस में टकरा गई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की जोरदार टक्कर ने हड़कंप मचा दिया। हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है। बचाव टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी है। रेलवे अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और मृतकों की संख्या स्पष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस हादस के बाद रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। हादसे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई है, जबकि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

यात्रियों में डर और असमंजस का माहौल 

बिलासपुर-कटनी सेक्शन में ट्रेन हादसे के बाद पूरे रूट पर परिचालन ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया गया। रेलवे ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, यात्रियों में डर और असमंजस का माहौल है।

राहत और बचाव कार्य जारी

रेलवे हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे और जिला प्रशासन की राहत टीमें मौके पर पहुंची। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है, ताकि प्रभावित यात्रियों को सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बिलासपुर-कटनी रूट पर हादसे के बाद ट्रेन सेवा पूरी तरह ठप हो गई है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और अन्य ट्रेनों का मार्ग डायवर्ट किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और राहत कार्यों को प्राथमिकता दी है।

रेलवे प्रशासन शीघ्र परिचालन बहाली जुटा

हादसे के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को नुकसान पहुंचने से ट्रैक की बहाली में समय लग सकता है। रेलवे प्रशासन शीघ्र मरम्मत और परिचालन बहाली के प्रयास में जुटा हुआ है।

रेलवे ने हादसे की जांच भी शुरू की

बिलासपुर-कटनी सेक्शन एक व्यस्त रेल मार्ग है, इसलिए मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। रेलवे ने हादसे की जांच भी शुरू कर दी है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के उपाय तय किए जा सकें।

रेलवे हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रारंभिक अनुमान है कि सिग्नलिंग सिस्टम की गड़बड़ी या मानवीय त्रुटि के चलते यह हादसा हुआ हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵