back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Raksha Bandhan: जानिए किस दिन पड़ रहा है रक्षाबंधन

Raksha Bandhan: जानिए किस दिन पड़ रहा है रक्षाबंधन लाइफ़स्टाइल डेस्क। सावन के पावन माह में आने वाले भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व है। इस दिन बहनें भाई के हाथों में राखी बांधती है और भाई बहनों को रक्षा के वचन के साथ प्यारा सा तोहफा देते है। वहीं बहने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस बार रक्षा बंधन का त्योहार 3 अगस्त 2020 को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त 3 अगस्त को रक्षाबंधन के खास अवसर पर बहने अपने भाईयों को सुबह 9 बजकर 27 मिनट से रात 9 बजकर 11 मिनॉ के बीत बांध सकती हैं। इस बार शुभ मुहूर्त पूरे 11 घंटे 43 मिनट का है। रात के समय शुभ मुहूर्त अगर कोई बहन किसी भी कारणवश दिन के किसी भी समय राखी नहीं बांध पायीं है तो रात्रि में भी राखी बांधी जा सकती है। शाम 07 बजकर 10 मिनट 14 सेकंड से लेकर रात 9 बजकर 17 मिनट 3 सेकंड तक का समय शुभ है। इस समय बहनें भाई की कलाई पर राखी बांध सकती है। राहुकाल राहुकाल सुबह 7: बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 9 बजे तक रहेगा। यानि इस अवधि के दौरान आपको राखी नहीं बांधनी चाहिए। राहुकाल में किसी भी तरह का शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। लेकिन एक अहम जानकारी भी आपको दे दूं कि अगर आपने भाई को राखी राहुकाल शुरू होने से ठीक 1 मिनट पहले भी बांध दी है तो आप आगे की क्रिया को जारी रखें इससे किसी तरह का कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन राहुकाल शुरू होने के बाद राखी ना बांधें। राखी बांधने की पूजा विधि रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को इस तरह राखी बांधें। सबसे पहले राखी की थाली सजाएं। इस थाली में रोली, कुमकुम, अक्षत, पीली सरसों के बीज, दीपक और राखी रखें। इसके बाद भाई को तिलक लगाकर उसके दाहिने हाथ में रक्षा सूत्र यानी कि राखी बांधें। राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारें। फिर भाई को मिठाई खिलाएं। अगर भाई आपसे बड़ा है तो चरण स्पर्श कर उसका आशीर्वाद लें। अगर बहन बड़ी हो तो भाई को चरण स्पर्श करना चाहिए। राखी बांधने के बाद भाइयों को इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार बहनों को भेंट देनी चाहिए। ब्राह्मण या पंडित जी भी अपने यजमान की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हैं। ऐसा करते वक्त इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए: ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।। राखी बंधवाते समय भाई को अपना मुंह पूर्व दिशा की ओर करके बैठना उत्तम रहेगा। दरअसल, कल सुबह चंद्रमा 20 अंश पार करके पूरे दिन मकर राशि में रहेगा, अगर राखी बंधवाते समय भाई का मुंह पूर्व दिशा की ओर रहेगा तो भाई के दाहिने हाथ पर चंद्रमा होगा और दाहिने हाथ पर चंद्रमा सुख व संपदा देता है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

Raksha Bandhan पर बनी ये स्पेशल फिल्में जो बखूबी दिखाती है भाई-बहन के रिश्ते को, आज त्योहार के दिन जरूर देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रक्षाबंधन, एक खूबसूरत त्योहार है जिसका भाई-बहनों को बेसब्री से इंतजार रहता है, वहीं इस खूबसूरत रिश्ते पर बॉलीवुड में कई...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...