back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ड्राई स्किन के लिए इन नैचुरल मॉइश्चराइजर का सही तरीके से करें इस्तेमाल

ड्राई स्किन के लिए इन नैचुरल मॉइश्चराइजर का सही तरीके से करें इस्तेमाल लाइफ़स्टाइल डेस्क। चाहे कोई भी मौसम हो या आपकी त्वचा तैलीय हो या सूखी। हर किसी को स्किन में मॉइस्चराइजर का उपयोग करना पड़ता है। स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए मॉइस्चराइज़र का कोई दूसरी ऑप्शन नहीं है। जैसे एक पेड़ बिना पानी के अपनी ताजगी खो देता है, वैसे ही हमारी स्किन बिना मॉइस्चराइजर के अपनी ताजगी बरकरार नहीं रख सकती। मॉइस्चराइजर स्किन को अंदर से बाहर तक हेल्दी और चिकना बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन यह जानना बहुत ही जरूरी है कि आपकी स्किन के अनुसार कौन सा मॉइश्चराइजर सबसे बेस्ट है। इसके साथ ही जानिए बेस्ट नैचुरल मॉइश्चराइजर । बहुत से लोग सोचते हैं कि ऑयली स्किन पर मॉइस्चराइज़र का उपयोग करने से स्किन में तेल की मात्रा बढ़ जाती है। लेकिन यह एक गलत धारणा है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप हल्के वजन वाले मॉइस्चराइज़र का उपयोग कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप कोई नैचुरक तरीका अपना चाहते हैं तो ऑयली स्किन के लिए एवोकाडो सबसे बेस्ट है। कई ब्यूटी एक्सपर्ट स्किन पर एवोकैडो के रस का उपयोग करने की सलाह देते हैं। जो आपकी स्किन को मुलायम और ग्लोइंग बनाताा है। एवोकाडो में विटामिन ए होता है जो आपको हेल्दी और खूबसूरत स्किन पाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, आयरन और कॉपर होता है। जो त्वचा पर मॉइस्चराइजर का काम करता है। एवोकैडो को मॉइश्चराइजर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन सॉफ्ट और चिकनी होने के साथ-साथ मॉश्चराइज रहेगी। केले में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो स्किन का खुरदरापन दूर करने में मदद करता है। इसके लिए एक केले का पेस्ट लें। इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। कम से कम 20 मिनट लगा रहने बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। यह स्किन पर मॉइस्चराइजर की तरह काम करेगा। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन्स आपकी स्किन निखारने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन नॉर्मल और सॉफ्ट है, जिसमें कोई मुंहासे नहीं है तो आप नैचुरल मॉइस्चराइज़र के रूप में अंगूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि अंगूर में विटामिन ए होता है। यह स्किन पर मॉइस्चराइजर का काम करता है और स्किन की कोशिकाओं को जवां बनाए रखता है। इसके लिए थोड़ा सा कॉटन लेकर अंगूर के रस में डुबोकर इसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। इसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और इसे धो लें। बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में कई बार यूज करें। इसके अलावा अंगूर में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जो नैचुरल सनस्क्रीन के रूप में काम करता है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

Oily Skin Care: ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, चमक उठेगी त्वचा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुपर सॉफ्ट ब्यूटीफूल स्किन किसे पसंद नही होता, आजकल तैलीय त्वचा यानि ऑयली स्किन की समस्या बेहद आम हो गई है। ...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵