back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तनाव से रहना है दूर तो हंसते-हंसाते रहिए

तनाव से रहना है दूर तो हंसते-हंसाते रहिए लाइफ़स्टाइल डेस्क। अगर आपको भी हंसना-हंसाना पसंद है तो तनाव आपसे दूर रहने में ही अपनी भलाई समझेगा। जो लोग रोजमर्रा की जिंदगी में हंसते और हंसाते हैं वे तनाव से लड़ने के लिए ज्यादा तैयार रहते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ बासेल के एक हालिया अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। शोध के अनुसार एक व्यक्ति दिन में औसतन 18 बार हंसता है। लोग अक्सर दूसरों से बातें करते समय हंसते हैं और यह उनके मनोरंजन के अनुभव के स्तर पर निर्भर करता है। शोधकर्ताओं ने दिन के समय, उम्र और लिंग के कारण इनमें आने वाले बदलावों के बारे में भी बताया है। शोधकर्ताओं ने रोजमर्रा के जीवन में तनाव देने वाली घटनाओं और हंसी के बीच संबंधों की जांच की है। शोधकर्ताओं ने एक मोबाइल एप के जरिए प्रतिभागियों से दिन में आठ बार अनियमित अंतराल पर कुछ सवाल पूछे। यह सिलसिला 14 दिनों तक चला। इसमें हंसने की आवृत्ति और तीव्रता के बारे में सवाल पूछे गए। इसके अलावा तनाव देने वाले घटनाओं और लक्षणों के बारे में भी सवाल पूछे गए। इस शोध में 41 मनोविज्ञान के छात्रों पर अध्ययन किया गया। इनमें से 33 महिलाएं थीं और सबकी उम्र 22 साल से कम थी। इस शोध के निष्कर्षों में पता चला कि जो लोग रोजाना हंसते-हंसाते थे उनमें तनाव पैदा करने वाली घटनाओं के कारण बेहद मामूली लक्षण देखने को मिलते थे। इनमें सिर्फ हल्के सिरदर्द का लक्षण उभरते देखा गया। वहीं, जो लोग कम हंसते या बिल्कुल नहीं हंसते थे उनमें थकान, अनिद्रा जैसे लक्षण देखने को मिले। हालांकि, शोधकर्ताओं ने बताया कि हंसने की तीव्रता यानि तेज,मध्यम या धीमी हंसी और तनाव के स्तर में कोई संबंध नहीं देखा गया। शोधकर्ताओं के अनुसार सिर्फ मुस्कुराने से भी तनाव कम होने में मदद मिलती है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵