back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाए “लौकी की बर्फी”

रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाए “लौकी की बर्फी” लाइफस्टाइल डेस्क। रक्षाबंधन का पावन पर्व 3 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है और भाई को मीठाई भी खिलाती है। अभी भी कोरोना वायरस का खतरा बना हुआ है, जिस वजह से बाहर की चीजों का कम से कम इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। आमतौर पर रक्षाबंधन पर बाजार में तरह- तरह की मिठाईयां आसानी से मिल जाती हैं। परंतु इस समय कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए बाहर की चीजों का कम से कम सेवन करना चाहिए। इस रक्षाबंधन आप अपने भाई को घर में “लौकी की बर्फी” बनाकर खिला सकते हैं। लौकी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं घर में “लौकी की बर्फी” बनाने की विधि… लौकी की बर्फी बनाने के लिए सामग्री कंडेन्स मिल्क- 500 ग्राम मिल्क मेड बादाम फ्लैक्स- एक चौथाई कप घी-दो से तीन चम्मच दूध-आधा कप इलाइची पाउडर छह से सात बारीक कटे पिस्ते पहला स्टेप सबसे पहले लौकी को छिल लें और ढाई से तीन इंच के टुकड़ों में काट लें। बीज वाले गुदे का इस्तेमाल न करें। इसके बाद लौकी को कद्दूकस कर लें और छलनी में डालकर निचोड़ कर इसका पानी अलग कर लें। दूसरा स्टेप इसके बाद आपने एक पैन में आधा कप दूध डालना है और लौकी को 5 से 6 मिनट मध्यम आंच में पकने देना है। 5 मिनट बाद इसको हल्का घुमा लें और फिर 3 से 4 मिनट तक पकने दें। जह यह थोड़ी नरम हो जाए तो दो चम्मच घी डाल दें। अब आपने कंडेन्स मिल्क को इसमें मिक्स कर देना है। घी डालने के बाद आंच को तेज कर दें और 7 मिनट तक इसे पकाएं। इसे आपने गाढ़ा होने तक पकाना है। फिर इसमें इलाइची पाउडर और बादाम फ्लेक्स डाल दें। जब ये हल्का गाढ़ा होना शुरू हो जाए तो आंच को मध्यम कर दें और अच्छी तरह गाढ़ा होने तक पकाएं। तीसरा स्टेप मिश्रण को खोये जैसा गाढ़ा होते ही गैस को बंद कर दें। इसके बाद एक प्लेट पर अच्छी तरह से घी लगाएं। अब बर्फी के मिश्रण को प्लेट में डालकर इसको कुछ देर जमने के लिए रख दें। बर्फी के ऊपर बादाम प्लेक्स और बारीक पिस्ते डाल दें। एक से दो घंटे में बर्फी जमकर तैयार हो जाएगी। चौथा स्टेप अब आप इसे मनचाहे तरीके से टुकड़ों में काट लें। अगर प्लेट से बर्फी के टुकड़े निकालने में दिक्कत हो रही है तो आप बर्फी की प्लेट को हल्का सा गरम कर सकती हैं। आप इस बर्फी को फ्रिज में रखने के बाद कई दिनों तक इसका सेवन कर सकती हैं। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵