back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनलॉक-3 की गाइडलाइंस जारी, नाइट कर्फ्यू खत्म-जिम खोलने की इजाजत

अनलॉक-3 की गाइडलाइंस जारी, नाइट कर्फ्यू खत्म-जिम खोलने की इजाजत नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अनलॉक-3 की गाइडलाइंस जारी कर दी है। गृह मंत्रालय की ओर जारी दिशा-निर्देश में 5 अगस्त से जिम खोलने की इजाजत दी गई है। साथ ही सरकार ने नाइट कर्फ्यू को भी हटा दिया है। मेट्रो, रेल और सिनेमाघर पर पाबंदी जारी रहेगी। सरकार ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करना होगा, जैसे, मास्क पहनना। गृह मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ व्यापक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। बृजेश का अपहरणकर्ता बोला- साहब अच्छा मित्र था, क्या करता सिर पर बहुत कर्ज था? वंदे भारत मिशन के तहत सीमित संख्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा की इजाजत दी गई है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर सरकार बाद में फैसला लेगी. मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल पहले की तरह बंद रहेंगे। वहीं, कंटेनमेंट जोन में 31 अगस्त तक लॉकडाउन जारी रहेगा। सरकार की ओर से जो भी छूट दी गई है । वह कंटेनमेंट जोन से बाहर के लिए है। कंटेनमेंट जोन में पाबंदियां जारी रहेगी। सरकार ने कहा कि नई गाइडलाइंस कंटेनमेंट जोन के बाहर के लिए है। 1 अगस्त से अनलॉक-3 लागू हो जाएगा। गृह मंत्रालय ने बताया कि आज जारी किए गए नए दिशा निर्देश, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त फीडबैक पर आधारित हैं। संबंधित मंत्रालयों और विभागों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से 65 साल से ज्यादा उम्र, बीमारियों से जूझ रहे लोगों, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को घर में रहने की ही सलाह दी गई है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना पहले की तरह अनिवार्य रहेगा। शादी-समारोह में 50 से ज्यादा लोगों की इजाजत नहीं होगी। अंतिम संस्कार में 20 लोगों से ज्यादा के शामिल होने पर रोक जारी रहेगी। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...