back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Corona संकट के बीच अमेरिका में तूफान हन्ना से दक्षिणी टेक्सास में हो रही है भारी बारिश

Corona संकट के बीच अमेरिका में तूफान हन्ना से दक्षिणी टेक्सास में हो रही है भारी बारिश कॉर्पस क्रिस्टी। तट पर बवंडर के रूप में आए उष्णकटिबंधीय तूफान हन्ना के कारण रविवार को टेक्सास खाड़ी तट पर भारी बारिश हुई। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से जूझ रहे क्षेत्र में यह तूफान बर्बादी का सबब लेकर आया है, जहां तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने नौकाएं तबाह कर दीं, सड़कों पर बाढ़ आ गई और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भारत में 59 चीनी एप्स को प्रतिबंधित करने के बाद अब 275 चीनी एप्स की लिस्ट तैयार राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने बताया कि तूफान हन्ना करीब 85 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अमेरिका-मेक्सिको सीमा के ऊपर से गुजरा। इसके कारण से दक्षिणी टेक्सास और उत्तरपूर्वी मेक्सिको के कुछ हिस्सों में 30 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा हुई। सीमा पर रहने वाले समुदाय जिनकी स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से ही कोविड-19 के मामलों के बोझ तले दबी हुई है, वे अब 2020 के अटलांटिक मौसम के पहले तूफान के प्रकोप से घिरे हैं। टेक्सास के हिडाल्गो काउंटी के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इवान मेलेंडेज अस्पताल में एक मरीज का इलाज कर रहे थे जब उन्होंने और एक नर्स ने देखा कि पानी अस्पताल के भीतर घुस आया है। यह पानी उस रोशनदान से बहकर आ रहा था जिसमें अस्पताल में वायरस का प्रसार रोकने के लिए एक पंखा लगाया गया था। मध्यरात्रि में तूफान के बीच घर पहुंचने के बाद, मेलेंडेज टूटे हुए पेड़ों और बिजली गुल होने की वजह से रविवार सुबह अपने घर में फंस गए। मरीज को वेंटिलेटर पर कहां रखना है, यह बताने के लिए उन्हें फोन का इस्तेमाल करना पड़ा क्योंकि वह अस्पताल नहीं जा पा रहे थे। ऑस्ट्रेलिया में coronavirus के मामले बढ्ने की वजह से लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा रेड क्रॉस के टेक्सास खाड़ी तट चैप्टर के सीईओ हेनरी वेन डे पुटे ने कहा कि आप लोगों की आंखों में देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि वे हताश हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को वायरस के डर के चलते मदद मांगने में देरी नहीं करनी चाहिए। पुट्टे ने कहा कि हां, कोरोना वायरस के कारण खतरा है, लेकिन साथ ही बाढ़ के पानी से, बिजली नहीं होने से और दवा नहीं होने से भी है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵