back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुशांत सिंह मामले में पिता ने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का दर्ज कराया केस

सुशांत सिंह मामले में पिता ने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का दर्ज कराया केस पटना। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है। मुंबई पुलिस की जांच से नाखुश सुशांत के पिता केके सिंह ने राजधानी पटना के राजीव नगर थाने में सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और दो अन्य पर लगाया गया है। पुलिस ने रिया के खिलाफ आइपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306, 506 और 120 बी के तहत एफआइआर (नंबर 241/20) दर्ज की है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में नई शिक्षा नीति को लेकर आज होगी कैबिनेट बैठक पटना सेंट्रल रेंज के आइजी संजय सिंह ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत राजीव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जो भी आरोप हैं उन सभी बिंदुओं पर जांच के लिए टीम मुंबई भेजी गई है। वहीं एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। राजीव नगर के थानेदार निशांत केस के अनुसंधानकर्ता हैं। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद निशांत सहित चार सदस्यीय टीम को मुंबई भेजा गया है। टीम वहां पहुंच गई है और वहां की पुलिस से संपर्क किया है। पटना पुलिस ने मंगलवार को मुंबई पहुंचने के बाद वहां के एक बड़े अधिकारी से संपर्क किया है। काफी देर बातचीत के बाद सुशांत की केस डायरी की कॉपी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। पुलिस के अनुसार रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि रिया ने सुशांत को अपने परिवार से अलग कर रखा था। अभिनेता के बैंक अकाउंट को भी वही मैनेज करती थी। रिया पर सुशांत के रुपयों के गबन का भी आरोप लगाया गया है। पटना पुलिस रिया चक्रवर्ती और दो अन्य लोगों से पूछताछ के अलावा जो भी आरोप लगाए गए हैं, उन सभी बिंदुओं पर छानबीन करेगी। सुशांत के बैंक अकाउंट से लेकर बिजनेस से जुड़े पहलुओं को भी खंगालना शुरू कर दिया है। बदमाश विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी राजीव नगर के थानेदार हैं आइओ मुंबई भेजी गई टीम में राजीव नगर के थानेदार निशांत सिंह को केस का आइओ (इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर) बनाया गया है। उनके साथ इंस्पेक्टर मो. कैसर आलम, मनोरंजन भारती और एक अन्य इंस्पेक्टर टीम में हैं। मुंबई पुलिस ने अब तक जिनसे पूछताछ की है, पटना पुलिस उनके बारे में भी जानकारी जुटा रही है। गौरतलब हो कि पटना के राजीव नगर निवासी सुशांत सिंह राजपूत ने इसी साल 14 जून को मुंबई में आत्महत्या कर ली थी। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵