back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी- राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं

PM मोदी- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की दिग्गज हस्तियों ने देशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने जहां अपने संदेश में इस त्योहार के मायने समझाते हुए सभी से कोविड-19 की रोकथाम के लिए गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की। वहीं पीएम मोदी ने ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि यह पर्व न्यायपूर्ण,समरसतापूर्ण और एक समावेशी समाज के निर्माण के लिए हमें प्रेरित करेगा। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 लाख के पार, 1.5 लाख की मौत राष्ट्रपति ने पहले उर्दू फिर हिंदी में ट्वीट किया,‘‘ईद मुबारक। ईद-उल-अजहा का त्योहार आपसी भाईचारे और त्याग की भावना का प्रतीक है तथा लोगों को सभी के हितों के लिए काम करने की प्रेरणा देता है।” जानिए कोरोना काल में लोग कैसे माना रहे हैं बकरीद, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ी नमाज़ उन्होंने आगे लिखा, “आइए, इस मुबारक मौके पर हम अपनी खुशियों को जरूरतमंद लोगों से साझा करें और कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।” पीएम मोदी ने ट्वीट किया,‘‘ईद मुबारक। ईद-उल-अजहा पर बधाई। यह दिन हमें न्यायपूर्ण,समरसतापूर्ण और एक समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करे।’’ उन्होंने कहा कि भाईचारे और करुणा की भावना आगे बढ़े। ईद-उल-अजहा को कुर्बानी का त्योहर भी कहते हैं। पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ इसे मनाया जा रहा है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...