back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सचिन पायलट ने राजस्थान के नए प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई, गहलोत की खिंचाई!

सचिन पायलट ने राजस्थान के नए प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई, गहलोत की खिंचाई! नई दिल्ली। राजस्थान की सियासी लड़ाई किस कवरट पलटेगी। यह कह पाना अभी मुश्किल है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तकरार जारी है। इस बीच सचिन पायलट ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बधाई दी है। सचिन पायलट ने ट्वीट करके कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर गोविंद सिंह डोटासरा को बधाई। मुझे उम्मीद है कि आप बिना किसी दबाव या पक्षपात के उन कार्यकर्ताओं जिनकी मेहनत से सरकार बनी है, उनका पूरा मान-सम्मान रखेंगे। श्री @GovindDotasra जी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर बधाई। मुझे उम्मीद है की आप बिना किसी दबाव या पक्षपात के उन कार्यकर्ताओं जिनकी की मेहनत से सरकार बनी है, उनका पूरा मान-सम्मान रखेंगे। — Sachin Pilot (@SachinPilot) July 29, 2020 हालांकि, बुधवार को सीएम गहलोत ने बागी विधायकों के प्रति नरमी का संदेश देते हुए कहा था कि अगर ये विधायक माफी मांगते हैं तो उन्हें पार्टी हाईकमान द्वारा लिया गया फैसला मंजूर होगा। लॉकडाउन ने 43 फीसदी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर डाला बुरा असर अशोक गहलोत के इस बयान को सीएम की ओर से बागी सचिन पायलट को भेजा गया समझौते का प्रस्ताव माना जा रहा है। अशोक गहलोत ने कहा था कि यदि वे कांग्रेस में फिर से लौटना चाहते हैं। तो वे पार्टी आलाकमान से अपने व्यवहार के लिए माफी मांग सकते हैं। सीएम गहलोत के इस बयान से पहले पायलट ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...