back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूएई में राफेल के पास समुद्र में ईरान ने गिराई मिसाइलें

यूएई में राफेल के पास समुद्र में ईरान ने गिराई मिसाइलें दुबई। फ्रांस से उड़ान भरते हुए पांच राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंच रहे हैं। इस दौरान मंगलवार रात वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल दाफरा एयरबेस पर रुके। वहीं, बताया गया है कि ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा किए गए एक सैन्य अभ्यास के दौरान इस एयरबेस के पास कम से कम तीन ईरानी मिसाइलें गिरीं। गौरतलब है कि ईरान ने हरमुज जलडमरूमध्य में युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। अल दाफरा एयरबेस यूएई की राजधानी अबु धाबी से एक घंटे की दूरी पर स्थित है और यह अमेरिकी और फ्रांस के सैनिकों का बेस हाउस भी है। वहीं, इस घटना के बाद से अल दाफरा एयरबेस को अलर्ट पर रखा गया है। मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी बता दें कि पांच राफेल लड़ाकू विमानों का पहला जत्था बुधवार (29 जुलाई) को भारत आने वाला है, जो सोमवार (27 जुलाई) को फ्रांस से उड़ान भरने के बाद मंगलवार की रात को यूएई के अल दाफरा एयरबेस पर उतरा। राफेल विमान रात भर पड़ाव के हिस्से के रूप में अल दाफरा एयरबेस पर उतरा। अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन ने बताया कि यूएई के अल दाफरा एयरबेस और कतर के अल उदीद एयरबेस को लेकर चेतावनी दी गई थी कि ईरानी मिसाइलें संभवतः इस तरफ आगे बढ़ रही हैं। सीएनएन ने बताया कि यहां मौजूद अधिकारियों को कहा गया कि वह कवर ले लें, लेकिन कोई भी मिसाइल इस एयरबेस पर आकर नहीं गिरी। चीन में सार्वजनिक जगहों पर अगर शर्ट उतारी तो भरना पड़ेगा जुर्माना फॉक्स न्यूज ने इस घटना की पुष्टि करते हुए दावा किया कि मध्य पूर्व के दो ठिकानों पर अमेरिकी सैनिकों और विमानों को हाई अलर्ट पर रखा गया था, क्योंकि तीन ईरानी मिसाइलें एयरबेस के पास पानी में गिर गईं। बताया गया कि ईरान इस क्षेत्र में युद्धाभ्यास कर रहा है। इससे पहले मंगलवार को, सेफन्यूज ने ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड से संबंधित एक स्पीडबोट की एक तस्वीर जारी की, जिससे जुलाई में सैन्य अभ्यास के दौरान एक मिसाइल दागी गई थी। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵