back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में करीब 10 लाख लोगों ने दी कोरोना को मात, एक दिन में सामने आए 48500 नए मामले

भारत में करीब 10 लाख लोगों ने दी कोरोना को मात, एक दिन में सामने आए 48500 नए मामले देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की संख्या में 12,459 की वृद्धि होने से सक्रिय मामले पांच लाख से अधिक हो गये तथा इस दौरान 768 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 34 हजार के पार पहुंच गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में 35,286 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 9,88,029 हो गयी है। इसी अवधि में सक्रिय मामलों में 12,459 की वृद्धि हुई जिससे इनकी संख्या 5,09,447 हो गयी। मृतकों की संख्या 34,193 हो गयी है। 48,513 new #COVID19 cases and 768 deaths reported across the country in the last 24 hours, taking the total number of cases to 15,31,669 till date : Ministry of Health https://t.co/RLGfsiglXr — ANI (@ANI) July 29, 2020 देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 48 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 15.31 के पार पहुंच गयी है। दिल्ली, गोवा, जम्मू-कश्मीर,महाराष्ट्र, मिजोरम,पंजाब और पश्चिम बंगाल को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में सक्रिय मामले बढ़े हैं। महाराष्ट्र में जहां सक्रिय मामलों में 2898 की कमी आयी है, वहीं दिल्ली में 107, पंजाब में 97 गोवा में 17, पश्चिम बंगाल में नौ, जम्मू-कश्मीर में छह और मिजोरम में पांच की कमी आयी है। राहुल गांधी द्वारा सवालों की तर्ज पर दिग्विजय ने कहा -“चौकीदार” जी अब तो क़ीमत बता दें इस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन स्वस्थ होने वालों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में गिरावट आयी है। इस दौरान 10,333 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,32,277 हो गयी और सक्रिय मामले घटकर 1,44,998 रह गये। राज्य में 282 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 14,165 हो गया। देश में अब भी सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में इस अवधि में मरीजों की संख्या 2,615 बढ़ी है और यहां अब 64,442 सक्रिय मामले हैं1 मरने वालों का आंकड़ा 102 बढ़कर 2,055 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक कुल 40,504 लोग स्वस्थ हुए हैं।ani Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न...

Skin Care: रंग पंचमी के बाद अपने स्किन और बालों का रखें विशेष ध्‍यान, अपनाएं ये असरदार टिप्स

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क। रंग पंचमी के रंगों का त्योहार...

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के ये उपाय बनाएंगे आपको मालामाल, बदल जाएगी किस्मत

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...