back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राम मंदिर की नींव में टाइम कैप्सूल डालने की बात अफवाह : चंपत राय

राम मंदिर की नींव में टाइम कैप्सूल डालने की बात अफवाह : चंपत राय अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के पहले ज़मीन में दो हजार फुट की गहरायी में एक धातु के बक्से में ‘टाइम कैप्सूल’ गाड़ा जाएगा। श्री राय ने यहां संवाददाताओं से कहा कि गत दो दिनों से देश के विविध समाचार माध्यमों में श्री रामजन्मभूमि पर टाइम कैप्सूल रखे जाने की बात की जा रही है। रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि जमीन के दो हजार फुट नीचे तांबे या अन्य धातु से बने बक्से में श्री राम जन्मभूमि का इतिहास और संघर्ष का लेखा जोखा आने वाले पीढ़ियों के लिये जतन करके रखी जाएगी। राम मंदिर निर्माण स्थल पर 2000 फीट नीचे डाला जाएगा टाइम कैप्सूल, वजह हैरान कर देगी विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष श्री चंपत राय कहा कि वह लोगों को बताना चाहते हैं कि श्री राम जन्मभूमि पर टाइम कैप्सूल की बात सरासर झूठी है और उन्होंने जनता से अपील की श्री राम जन्मभूमि के संदर्भ में केवल अधिकृत वक्तव्य को ही सोशल मीडिया पर साझा करना चाहिए। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories