back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Face hair Removal : इन तीन चीज़ों से हटाए चेहरे के अनचाहे बाल नैचुरली

Face hair Removal : इन तीन चीज़ों से हटाए चेहरे के अनचाहे बाल नैचुरली चेहरे पर अनचाहे बाल हार्मोनल असंतुलन से लेकर जेनिटक्स की वजह से हो सकते हैं। ये आपकी रंगत को दबा सकते हैं और आपके चेहरे की रौनक को कम कर सकते हैं। बार-बार वैक्सिंग और थ्रेडिंग करना भी संभव नहीं होता। हम आपको यहां कुछ ऐसे घरेलू नुस्ख़ों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें से किसी को भी सप्ताह में कम से कम एक बार फ़ॉलो करके आप चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। दाल, आलू और शहद इस नुस्ख़े के लिए आपको चाहिए होगा आधा कप पीली दाल, एक आलू, कुछ बूंदें नींबू के रस और एक टीस्पून शहद। दाल को रातभर भिगोकर रखें और सुबह इसे पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। आलू का छिलका उतारकर उसका जूस निकाल लें। दाल के पेस्ट और आलू के जूस को मिलाएं। महिला की सूटकेस में बंद शव की हुई शिनाख्त, बुलंदशहर में दहेज हत्या का केस दर्ज अब मिश्रण में नींबू का रस और शहद मिलाएं। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। जब मास्क सूख जाए, तो उंगली से रगड़कर इसे साफ़ करें। काबुली चने का आटा एक कटोरी में आधा कप काबुली चना का आटा, 2 टीस्पून हल्दी पाउडर, 1/2 टीस्पून ताज़ा क्रीम और आधा कप दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब चेहरे के जिन हिस्सों पर अनचाहे बाल दिखाई देते हों, वहां पर लगाएं. 20-30 मिनट तक इसे लगा रहने दें। हल्के हाथों से बालों की ग्रोथ के उल्टी दिशा में रगड़कर पैक को निकालें। गुनगुने पानी से धोएं। इस पैक को सप्ताह में कम से कम दो बार लगाएं। चावल का आटा, हल्दी और दूध 3 टेबलस्पून चावल का आटा, 1 टेबलस्पून हल्दी और 2 टेबलस्पून दूध को मिलाएं। यदि मिश्रण बहुत गाढ़ा हो, तो थोड़ा-सा पानी या गुलाब जल मिला लें। तैयार पेस्ट को अनचाहे बालों वाले हिस्से पर 30 मिनट के लिए लगाएं। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धोएं। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...