back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रीरामजन्मभूमि परिसर में तीन अगस्त से पंचांग पूजन का होगा शुभारम्भ

श्रीरामजन्मभूमि परिसर में तीन अगस्त से पंचांग पूजन का होगा शुभारम्भ अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि परिसर में राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर तीन अगस्त से ही अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पांच अगस्त को भूमि पूजन से पहले ही पूजन स्थल पर तीन अगस्त से वैदिक आचार्यों के निर्देशन में पंचांग पूजन का शुभारम्भ किया जाएगा। चार अगस्त को पुन: रामार्चा का पूजन किया जाएगा। जबकि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य पूजन करेंगे। इसी क्रम में चार अगस्त से मंदिर-मंदिर अनुष्ठान शुरू होगा। इस अनुष्ठान के अंतर्गत सभी मंदिरों में श्री रामचरित मानस का संकल्पित अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। इसकी पूर्णाहुति चार अगस्त को होगी। श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन में सुल्तानपुर के धोपाप धाम की मिट्टी होगी समाहित 11 से साढ़े 12 बजे के मध्य हरि संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास करने अयोध्या आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लाल कृष्ण आडवाणी, संघ प्रमुख मोहन भागवन जैसी प्रमुख हस्तियां साथ रहेंगी। इस भूमि पूजन कार्यक्रम की भव्यता और प्रचार में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दिनरात लगा हुआ है। अनुष्ठान को सफल बनाने में जुटी विहिप व संतों की टीम राममंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर आयोजित होने वाले अनुष्ठानों को सफल बनाने में विहिप व संतों की टीम पूरी तत्परता से जुटी हुई है। अयोध्या के प्रत्येक मंदिर व घर में यह आयोजन सुनिश्चित कराने के लिए विहिप के केंद्रीय पदाधिकारी व संतों की संयुक्त टीम स्थान-स्थान पर योजनाबद्ध ढंग से संपर्क कर रही है। अयोध्या : राममंदिर पर पीएम मोदी जारी कर सकते है डाक टिकट यह टीम संबंधितों से यह आग्रह भी कर रही है कि पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आई इस शुभ घड़ी पर अधिक से अधिक स्थानों पर आयोजन हों जिससे किसी भी प्रकार की आशंका निर्मूल सिद्ध हो जाए और जनमानस भी आनंदित हो। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

33 साल का संघर्ष, बाबरी विध्वंस से भव्य राम मंदिर निर्माण तक जिसने बदल दिया भारत का परिदृश्य

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 6 दिसंबर 1992 का वह दिन भारतीय इतिहास में एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ, जब उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बाबरी मस्जिद...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵