back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राम मंदिर निर्माण में बतौर कारसेवक शामिल हों मुसलमान : बख्त

राम मंदिर निर्माण में बतौर कारसेवक शामिल हों मुसलमान : बख्त नयी दिल्ली। मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति फ़िरोज़ बख्त अहमद ने पूरे विश्व और विशेष रूप से भारतीय मुसलमानों से आग्रह किया है की भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब को जिंदा रखते हुए वे सब अयोध्या आएं और राम मंदिर की कार सेवा में खुले दिल से भाग लें जिससे यह प्रमाणित हो जायेगा कि भारत वास्तव में एक सोने की चिड़िया है और आने वाले दिनों में विश्व गुरु का स्थान ग्रहण करने वाला है। श्री अहमद ने कहा की बीते 500 वर्ष से भी अधिक समय में कई मुस्लिम, अंग्रेज़ और हिन्दू रजा-महाराजा आये मगर किसी के राज में भी इस ज्वलंत समस्या का समाधान नहीं हुआ जो कि भारत के मौजूदा दिलदार, दमदार, जानदार, कामदार, वफादार, वजादार और सबसे अधिक ईमानदार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर दिखाया। राम मंदिर भूमि पूजन में पीएम मोदी की सहभागिता संविधान का उल्लंघन : असदुद्दीन ओवैसी उनका मानना है की पूरे विश्व के मुसलमान मन से चाहते हैं की श्रीराम का एक अति भव्य मंदिर बने और साथ ही कुछ फासले पर बाबरी मस्जिद का भी निर्माण हो। वह पिछले लगभग 20 वर्ष से विभिन्न हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषाओँ के अख़बारों में लिखते आ रहे हैं कि जिस तरह से मुसलमानों के लिए मक्का अति आदरणीय आस्था स्थल है, ईसाईयों के लिए बेथलेहम है, बौद्धों के लिए बोध गया है और जैन समुदाय के किये श्रवण बेलगोला है, उसी प्रकार स हिन्दू समुदाय के लिए अयोध्या है और यह बड़े ही हर्ष का विषय है की 500 वर्ष से भी अधिक समय के बाद यह सुभ अवसर आया है। राम मंदिर भूमि पूजन : चांदी की इन ईंटों को नींव रखेंगे पीएम मोदी, वजन है 22.6 किलो उन्होंने कहा की शायद उच्चतम न्यायालय ने उनकी दिली मुराद सुन ली और नौ नवम्बर 2019 को एक ऐसा ऐतिहासिक निर्णय दिया जिससे किसी के दिल को ठेस नहीं लगी। उस दिन मुसलमानों ने हार पर आंसू नहीं बहाए और हिन्दुओं ने जश्न नहीं मनाया क्या क्योंकि उस दिन भारत के इतिहास में पहली बार हिन्दू और मुसलमान एक दुसरे के गले ही नहीं मिले बल्कि दोनों समुदायों के दिल भी मिल गए। श्री अहमद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखकर उन्हें पांच अगस्त को राम मंदिर के शिला पूजन कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मशहूर शायर इकबाल के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवन राम न केवल हिन्दुओं के भगवन हैं बल्कि मुसलमानों के भी इमाम हैं। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

अयोध्या के संतों ने हनी सिंह के विवादित बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- वे समाज के लिए कलंक हैं

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मशहूर सिंगर हनी सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। हाल ही में दिल्ली में अपने...
spot_img

Latest Stories

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵