back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

पंजाब में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश पंजाब। पंजाब के तीन जिलों में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए है। राज्य के अमृतसर, बटाला और तरनतारन जिलों में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जांच जालंधर के संभागीय आयुक्त, राज्य के संयुक्त आबकारी और कराधान आयुक्त और संबंधित जिलों के एसपी करेंगे। जांच में इस तथ्य पर भी होगी कि क्या तीनों घटनाएं एक-दूसरे से जुड़ी हैं। Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh orders a magisterial inquiry by Divisional Commissioner Jalandhar into the suspicious deaths of 21 people, allegedly due to consumption of spurious liquor, in Amritsar, Batala and Tarn Taran: Punjab Chief Minister’s Office (file pic) pic.twitter.com/jTY3EuYcI3 — ANI (@ANI) July 31, 2020 पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि पहली पांच मौतें मुच्छल और तांगरा गांव में हुईं। इसके बाद 30 जुलाई को दो और लोगों की मुच्छल में मौत हो गई। एक और शख्स की हालत गंभीर है और अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा मुच्छल गांव से ही बाद में दो और लोगों की जान चली गई। वहीं, बाटला में दो लोगों की कथित रूप से जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने जालंधर डिवीजन के कमिश्नर को किसी भी सिविल / पुलिस अधिकारी या किसी विशेषज्ञ की मदद से जांच की सुविधा देने की स्वतंत्रता दी है। मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि इस मामले में जो कोई भी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अभी तक पुलिस ने एक महिला को मामले में गिरफ्तार किया है। मामले पर तत्काल गंभीरता से लेते हुए, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह राज्य में चल रही किसी भी प्रकार की शराब बनाने वाली इकाइयों पर नकेल कसने के लिए तलाशी अभियान शुरू करें। पंजाब पुलिस ने मुच्छल की रहने वालीं बलविंदर कौर को आईपीसी की धारा 304 के तहत गिरफ्तार किया है। वहीं, पहली मौत सामने आने के बाद अमृतसर (ग्रामीण) के एसएसपी के अंतर्गत एसआईटी का गठन कर दिया गया था। इसके अलावा- जसविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, कृपाल सिंह और जसवंत सिंह का पोस्टमॉर्टम शुक्रवार शाम को कराया जाएगा। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵