अयोध्या : राम मंदिर के मुख्य पुजारी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, प्रशासन ने ली राहत की सांस अयोध्या। राम मंदिर के शिलान्यास और भूमि पूजन के कार्यक्रम में पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केे आने वाले हैं। इससे पहले रामलला के सहायक पुजारी के कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पुजारी के अलावा 16 पुलिस बल के जवानों की रिपाेर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद आनन-फानन में राम जन्मभूमि परिसर में तैनात अन्य सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ रामलला के अन्य पुजारियों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया। रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास और तीन अन्य सहायक पुजारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद सबने राहत की सांस ली। ट्रू नेट मशीन से पुजारियों की जांच की गई। सभी पुजारी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसमें मुख्य पुजारी शामिल है। जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात अन्य सुरक्षाकर्मियों की जांच प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है जैसे ही प्रशासन को पता चला कि मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के सहायक को कोरोना हो गया है सभी परेशान हो गए। क्योंकि ये सभी राम लाल की सेवा में लगे रहते हैं। एक दूसरे के संपर्क मेें भी आते हैं। लेकिन जब अन्य पुजारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई तो सभी को राहत मिली। पीएम मोदी का दौरा 5 अगस्त को 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास करने अयोध्या आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लाल कृष्ण आडवाणी, संघ प्रमुख मोहन भागवन जैसी प्रमुख हस्तियां साथ रहेंगी। इस भूमि पूजन कार्यक्रम की भव्यता और प्रचार में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दिनरात लगा हुआ है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com




