back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने रमजान के बाद सांप्रदायिक दंगों की किसी भी संभावना को नकारा

नागपुर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे-पाटिल ने मंगलवार को इस बात से इनकार किया कि चल रहे रमजान महीने के बाद राज्य में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने की कोई संभावना है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए दिए गए अल्टीमेटम के मद्देनजर वह एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि ऐसी परिस्थिति में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने की तो कोई संभावना नहीं है? दरअसल राज ठाकरे ने हाल ही में चेताया था कि तीन मई तक सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दिए जाने चाहिए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनके कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इसके जवाब में वाल्से-पाटिल ने मीडियाकर्मियों से कहा, कुछ दल राज्य में सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं.. राज्य में इस तरह के (दंगों) पर कोई सूचना नहीं है। हालांकि, पुलिस स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है। नाम लिए बिना, उन्होंने दोहराया कि महा विकास अघाड़ी सरकार सांप्रदायिक संघर्ष को भड़काने वाले किसी भी कदम को बर्दाश्त नहीं करेगी और उचित कार्रवाई के साथ ऐसे समूहों पर नकेल कसी जाएगी। गृह मंत्री ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों से झड़पों की खबरें आई हैं, लेकिन महाराष्ट्र सरकार ऐसी किसी भी घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने सभी से इस मामले को आगे नहीं बढ़ाने का आग्रह किया। वाल्से-पाटिल ने कहा कि ये प्रयास महंगाई, बेरोजगारी, सीमा की स्थिति की ज्वलंत समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए हैं और इस प्रकार की कोशिसों को पुलिस द्वारा उजागर किया जाएगा। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...