back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के बैठक में उम्मीदवारों का नाम तय किया गया। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में 23 उम्मीदवार हैं। पार्टी की ओर से अब तक 71 उम्मीदवारों की सूची जारी की जा चुकी है। इससे पहले गुरुवार को 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी।

सेंट्रेल इलेक्शन कमिटी की बैठक में फाइनल किए गए नाम

उम्मीदवारों के नाम सेंट्रल इलेक्शन कमिटी की बैठक में फाइनल किए गए थे। इस बैठक में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और राज्य के नेताओं ने बैठक में भाग लिया। हालांकि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) जिसमें कांग्रेस, राकांपा (शरद पवार) और शिव सेना (उद्धव ठाकरे) शामिल हैं, ने घोषणा की है कि वे प्रत्येक 85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन सहयोगी कम से कम 15 सीटों पर समझौते पर पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे थे। इस बीच, इंडिया ब्लॉक की सहयोगी समाजवादी पार्टी (सपा) भी पांच सीटों पर जोर दे रही है।

नाना पटोले ने कहा था शनिवार को जारी होगी सूची

बैठक के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि तीसरी और आखिरी सूची शनिवार को जारी की जाएगी। उन्होंने कहा था कि “ कल तीसरी और फाइनल सूची आ जाएगी। अब हम विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले जैसे हम महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों में प्रदर्शन कर चुके हैं। महाविकास अघाड़ी बहुमत सरकार स्थापित करेगी।”

AICC महाराष्ट्र के अध्यक्ष रमेश चेनीथला ने साझेदारों के बीच किसी भी तरह की अनबन की खबरों को भी खारिज कर दिया। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। इसके बाद 23 नवंबर को नतीजे घोषित हो जाएंगे। कांग्रेस ने मुंबई की तीन सीटों पर उम्मीदवारों को नामित किया है।

यहां से चुनाव लड़ेंगे यह उम्मीदवार

गणेश कुमार यादव सिओन-कोलीवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। चारकोर विधानसभा क्षेत्र से यशवंतसिंह चुनाव लड़ेंगे। कांदीवली ईस्ट सीट से कालू भदेलिया चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने नागपुर दक्षिण से गिरीश पांडव को उतारा है जबकि कामठी सीट से सुरेश भोयार को उतारा है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

खरगे का ‘तराजू’ वाला वार! PM मोदी के भाषण पर बड़ा हमला, “97 मिनट तक सिर्फ गालियां तोलीं, तथ्य एक भी नहीं”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्यसभा में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 97 मिनट का भाषण बिना किसी ठोस तथ्य...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵